YRKKH Twist: मेहर पर भड़केगा अरमान, अभिरा चलेगी अपनी आखिरी चाल, लोग बोले- ये होता है प्रोमो

Apr 08, 2026 02:59 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के दो प्रोमो आए हैं। एक प्रोमो में अरमान, मेहर से इरिटेट हो जाता है। वहीं दूसरे प्रोमो में अभिरा, मेहर को एक्सपोज कर देती है।

YRKKH Twist: मेहर पर भड़केगा अरमान, अभिरा चलेगी अपनी आखिरी चाल, लोग बोले- ये होता है प्रोमो

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाले हैं। पहले प्रोमो के मुताबिक, मेहर, अरमान के नजदीक जाने की कोशिश करती है। मेहर, अरमान से कहती है, ‘मैं तुम्हें कब से ढूंढ रही थी। अंदर चलो न।’ अरमान कहता है, ‘तुम जाओ मैं आता हूं।’ मेहर शर्माते हुए कहती है, ‘मैंने सुना है वाइफ की बात टालते नहीं हैं।’ अरमान भड़क जाता है।

अरमान का गुस्सा

अरमान पानी का ग्लास फेंकता है और कहता है, ‘अभी हमारी शादी नहीं हुई है मेहर और प्लीज मायरा की मां बनना बंद करो।’ दूसरी तरफ, मायरा, अभिरा से कहती है, ‘मुझे आपसे कोई बात नहीं करनी है।’ अभिरा कहती है, ‘अच्छा ये तो बताओ कि आपको मेरा गिफ्ट कैसा लगा?’

हैरान रह जाती है मायरा

मायरा हैरान रह जाती है क्योंकि उसे लगा था कि उसके लिए वो गिफ्ट मेहर लेकर आई है और जब उसने मेहर को थैंक्यू बोला था तब मेहर ने माना भी था कि ये गिफ्ट वो लाई है। अभिरा, मायरा से कहती है, ‘मैंने आपकी सारी यादें संभालकर रखी थीं। मम्मा के अलावा बेबी की ये यादें कौन जमा करके रखेगा।’

दूसरा प्रोमो

वहीं दूसरे प्रोमो मेहर शादी के जोड़ो में नजर आती है। जब मेहर तैयार हो रही होती है तब अभिरा उसके पास जाती है और कहती है, ‘कब तक अपना असली चेहरा छिपाओगी मेहर?’ मेहर डर जाती है और अभिरा के पीछे-पीछे जाती है। इसी बीच अरमान आता है और कहता है, ‘तुमने ऐसा क्यों किया मेहर। मेरी जिंदगी के साथ क्यों खेला?’ इतना कहते ही अरमान चला जाता है और अभिरा आती है। अभिरा कहती है, ‘तुम्हारा असली चेहरा अरमान के सामने आने वाला है। खेल खत्म।’

लोगों के रिएक्शंस

प्रोमो देख लोग खुश हो गए हैं। एक ने लिखा, ‘ये होता है प्रोमो।’ दूसरे ने लिखा है, ‘अब आएगा न मजा।’ तीसरे ने लिखा, ‘चलो जल्दी से मेहर को शो से बाहर निकालाओ। बहुत हो गया अब इसका।’

अब तक की कहानी

आर्यन और दिशा की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। आर्यन और दिशा की शादी के बाद मेहर और अरमान की शादी होने वाली है। अरमान सिर्फ और सिर्फ मायरा की जिद की वजह से मेहर से शादी करने के लिए राजी हुआ है। अरमान और मायरा को मुक्ति का सच पता चल गया है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।