Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीYeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist in Hindi Armaan hurts Meher ego will spoiler maira birthday party
YRKKH Twist: मेहरा का ऑफर ठुकराएगा अरमान, गुस्से में आकर अभिरा से लेगी बदला, रोने पर करेगी मजबूर

YRKKH Twist: मेहरा का ऑफर ठुकराएगा अरमान, गुस्से में आकर अभिरा से लेगी बदला, रोने पर करेगी मजबूर

संक्षेप:

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist in Hindi: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अरमान, अभिरा की वजह से मेहर का ईगो हर्ट कर देगा। ऐसे में मेहर, अभिरा काे दुख पहुंचाएगी।

Jan 12, 2026 02:01 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अरमान, मेहर का ईगो हर्ट कर देगा। एक बार नहीं, दो बार। दरअसल, मेहर, अरमान और अभिरा को अपने घर बुलाएगी। हालांकि, अभिरा जाने से मना कर देगी। इतना ही नहीं, मायरा के जन्मदिन का बहाना बनाकर अभिरा, अरमान को भी रोक लेगी। ऐसे में मेहरा का दिमाग खराब हो जाएगा। मेहर अपने पति के साथ पौद्दार हाउस पहुंच जाएगी। मेहरा, अरमान के सामने एक ऑफर रखेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है मेहरा का ऑफर?

मेहरा कहेगी, ‘मैंने सोचा आपको थैंक्यू बोलने के लिए मैं माहिरा की बर्थडे पार्टी ऑर्गेनाइज करूं।’ अरमान ये ऑफस ठुकरा देगा। अरमान कहेगा कि मायरा की मां यानि अभिरा ने सारी प्लानिंग कर ली है और वही उसकी बर्थडे पार्टी ऑर्गेनाइज करेगी। मिस्टर मित्तल और मेहर, अरमान को समझाने की कोशिश करेंगे, लेकिन अरमान मना कर देगा। ऐसे में मेहरा का ईगो हर्ट हो जाएगा। मेहर, अरमान के सामने कुछ नहीं बोलेगी, लेकिन मन ही मन नया प्लान जरूर तैयार करेगी।

ये रिश्ता क्या कहलाता है

मेहर का अगला प्लान

अभिरा, मायरा की बर्थडे पार्टी में किसी को नहीं बुलाएगी क्योंकि वो चाहती है कि मायरा अपना स्पेशल दिन सिर्फ अपने परिवार के साथ बिताए। लेकिन अरमान, मेहर को इन्वाइट कर लेगा। जब सबकुछ प्लान के हिसाब से चल रहा होगा तभी मेहर की पार्टी में एंट्री होगी। मेहर बहुत सारे गिफ्ट्स और बहुत बड़े केक के साथ पार्टी में एंट्री लेगी। ऐसे में जो लाइमलाइट मायरा पर होनी चाहिए वो मेहर पर शिफ्ट हो जाएगी। अभिरा को मेहर पर गुस्सा आएगा, लेकिन वो कुछ कर नहीं पाएगी।

ये भी पढ़ें:दिशा पाटनी या मौनी रॉय, किस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने की है ज्यादा पढ़ाई?
ये भी पढ़ें:अनुपमा के आज के एपिसोड का सोशल मीडिया रिएक्शन, वायरल हुए 2 सीन, लोग बोले- सोचो…
Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।