Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीYeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist in Hindi Armaan Abhira to come face to face after eight years
YRKKH: 8 साल बाद आमने-सामने आएंगे अरमान और अभिरा, वाणी को मारेगी मेहर?

YRKKH: 8 साल बाद आमने-सामने आएंगे अरमान और अभिरा, वाणी को मारेगी मेहर?

संक्षेप:

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist in Hindi: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का नया प्रोमो आया है। प्रोमो देखने के बाद फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि जल्द ही शो में अरमान और अभिरा का आमना-सामना होने वाला है।

Feb 05, 2026 02:49 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

स्टार प्लस का सबसे लोकप्रिय शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ एक बार फिर दर्शकों के होश उड़ाने के लिए तैयार है। शो में अब तक का सबसे बड़ा मोड़ आने वाला है। अरमान और अभिरा 8 साल के लंबे इंतजार के बाद एक-दूसरे के सामने आने वाले हैं। प्रोमो में दोनों की मुलाकात की झलक तो नहीं दिखाई गई है, लेकिन इस बात का हिंट जरूर दिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रोमो में क्या दिखाया गया?

अरमान, पौद्दार फर्म को नई ऊंचाइयों पर ले गया है। वहीं अभिरा, वाणी के साथ अलग रह रही है। अभिरा जिस जगह रहती है उस जगह पर मिस्टर मित्तल की नजर है। उन्हें ये नहीं पता कि वहां अभिरा और वाणी रहते हैं। वह तो बस उस जगह को री-डेवलप करवाना चाहते हैं। हालांकि, अभिरा उनके रास्ते का कांटा बनी हुई है। ऐसे में वो मदद मांगने अरमान के पास जाते हैं।

मिस्टर मित्तल से क्या कहता है अरमान?

मिस्टर मित्तल की सारी बातें सुनने के बाद अरमान कहता है, ‘आप टेंशन मत लीजिए मिस्टर मित्तल। मैं खुद ये इशू लीगली सॉल्व करूंगा। मैं खुद जाकर इस कॉलोनी के लोगों से और इस औरत से मिलूंगा। पता तो चले कि ये औरत इतना गुस्से में क्यों है।’

आगे क्या होगा?

बस अरमान की इसी बात से ये अनुमान लगाया जा रहा है कि अरमान और अभिरा की मुलाकात होने वाली है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि अरमान के वहां जाने से पहले मेहर को अभिरा और वाणी के बारे में पता चल जाएगा और वो उसे मारने की कोशिश करेगी। बता दें, ये सब फैंस की थ्योरी हैं। अभी तक आधिकारिक तौर पर इस ट्विस्ट की पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें:मालती की बात कर इमोशनल हुए निक, बोले- इस बारे में कभी बात नहीं की, वह पर्पल…
ये भी पढ़ें:वंशज ने बताया प्रिंस नरूला का प्लान, लोग बोले- तभी ‘द 50’ में इतनी भसड़ मची हुआ
Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।