YRKKH Spoiler: अभिरा को धक्के मारकर घर से बाहर निकालेंगी दादी-सा, रूही के सामने आएगा युवराज का सच
YRKKH Spoiler Alert in Hindi: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में धमाकेदार ट्विस्ट आएगा। दादी-सा खुद अभिरा को धक्के मारकर बाहर निकालेंगी।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी मजेदार मोड़ लेने वाली है। सामने आए प्रोमो के मुताबिक, अभिरा नशे की हालत में पौद्दार हाउस में तमाशा करेगी। दादी-सा, अभिरा की इस हरकत से परेशान हो जाएंगी। वह इतने गुस्से में आ जाएंगी कि अभिरा को धक्के मारकर पौद्दार हाउस से बाहर निकाल देंगी। दादी-सा कहेंगी, 'कावेरी पौद्दार का इतना बड़ा घर आज तुम्हारी गलतियों से छोटा पड़ गया है।'
रूही के सामने आया सच
पौद्दार हाउस से निकाले जाने के बाद अभिरा, युवराज के पास जाएगी। युवराज, अभिरा को देखकर खुश हो जाएगा और शादी के सपने संजोने लगेगा। वह दुबई जाने से पहले अभिरा के साथ मंदिर जाएगा। अभिरा भगवान जी से कहेगी, 'अगर मेरी युवराज से शादी हो गई तो मैं जीते जी मर जाऊंगी भगवान जी। प्लीज कुछ कीजिए। किसी भी तरह युवराज को जेल पहुंचवा दीजिए।' भगवान जी, अभिरा की प्रार्थना सुन लेंगे।
अभिरा परेशान हुआ अरमान
रूही को अभिरा का सच पता चल जाएगा। वह समझ जाएगी कि अभिरा, मां को गुंडों से बचाने के लिए इतनी बड़ी कुर्बानी दे रही है। वह टेंशन में आ जाएगी। वहीं अरमान अभिरा के चले जाने की वजह से परेशान हो जाएगा। वह रूही से कहेगा, 'अभिरा बिना वजह इस घर से ऐसे नहीं जा सकती। कुछ तो बात है। कुछ तो बात है।' हालांकि, प्रोमो में ये नहीं दिखाया गया कि रूही, अरमान को अभिरा और युवराज के बारे में बताती है या नहीं। अब युवराज और अभिरा की शादी हो जाएगी या अरमान समय पर पहुंच जाएगा? इस सवाल का जवाब आने वाले एपिसोड में मिलेगा।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


