YRKKH Twist: अभिरा का नाम सुनते ही भड़का अरमान, माधव पर निकाला अपना गुस्सा
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभिरा एक-दूसरे का नाम तक सुनने नहीं पसंद करेंगे।

टीवी स्क्रीन पर सबसे लंबे समय से राज कर रहे शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में एक ऐसा मोड़ आया है जिसने फैंस के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। हालिया प्रोमो में अरमान और अभिरा की जिंदगी पूरी तरह बिखरी हुई नजर आ रही है। प्रोमो की शुरुआत एक तीखी बहस से होती है। माधव और अरमान के बीच लड़ाई होती है। माधव गुस्से में चिल्लाते हुए अरमान से कहते हैं, ‘अभिरा की गलती गिनवाने में सबसे आगे रहता था तू!’
कड़वाहट ने ली प्यार की जगह
यह सुनते ही अरमान अपना आपा खो बैठता है। वह न केवल अपनी आवाज ऊंची करता है, बल्कि अपने पिता को चेतावनी देते हुए कहता है कि आज के बाद वह उसकी जुबान से ‘अभिरा’ का नाम न सुनें। अरमान का यह गुस्सा साफ बयां कर रहा है कि उसके दिल में अभिरा के लिए प्यार की जगह गहरी चोट और कड़वाहट ने ले ली है।
अभिरा का चट्टान जैसा इरादा
दूसरी तरफ, अभिरा अब वह पुरानी वाली अभिरा नहीं रही। वह अकेले अपनी जिंदगी की जंग लड़ रही है। जब जया उससे पूछती है कि क्या उसे अपने पति की याद नहीं आती, तो अभिरा तुरंत कहती है, ‘नहीं।’ जया पूछती है, ‘कब तक सबकुछ अकेले संभालेगी?’ अभिरा कहती है, ‘जब तक जिंदा हूं, तब तक!’
दादी-सा का सस्पेंस
प्रोमो के अंत में दादी-सा की भारी आवाज बैकग्राउंड में सुनाई देती है। वहीं स्क्रीन पर अरमान-मायरा और अभिरा-मुक्ति (वाणी) का सीन दिखाया जाता है। दादी-सा कहती हैं, ‘आखिर ऐसा क्या हुआ इन दोनों के बीच जो इनका प्यारा रिश्ता इस दौराहे पर आ गया। देखिए इस शनिवार और रविवार। अरमान और अभिरा जो कभी एक-दूसरी की जिंदगी थे आज उन्हें नफरत है एक-दूसरे के नाम से भी।’
ये देखना दिलचस्प होगा
1. क्या माधव, अरमान को सच्चाई का एहसास करा पाएगा?
2. क्या अरमान और अभिरा के बीच की दूरियों और बढ़ेंगी?
3. आखिर वह दोनों के बीच की ये दूरी कौन कम करेगा?
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


