ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएगा ट्विस्ट, मेहर के प्लान पर फिरेगा पानी, मायरा को लगेगा झटका
YRKKH Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड में बहुत बड़ा ट्विस्ट आएगा। इस ट्विस्ट की वजह से मेहर और मायरा को बहुत बड़ा झटका लग सकता है।

YRKKH Upcoming Twist in Hindi: स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। दरअसल, होली वाले दिन अभिरा, मेहर मित्तल की पार्टी में पहुंचती है और पूरी पार्टी खराब कर देती है। इस दौरान, अभिरा को चाची-सा से अकेले में बात करने का मौका मिलता है। चाची-सा, अभिरा पर अपना गुस्सा निकालती हैं। अभिरा को चाची-सा से पता चलता है कि उसकी बेटी मायरा उसके बारे में सोचती तक नहीं है। मायरा अब मूवऑन कर चुकी है। ये सुनते ही अभिरा का दिल टूट जाता है। अभिरा भांग पी लेती है। इतना ही नहीं, अरमान भी गलती से भांग पी लेता है।
प्यार का इजहार
दोनों नशे में होते हैं और एक-दूसरे से टकरा जाते हैं। नशे की हालत में दोनों अपने दिल की बातें कहते हैं। अभिरा, अरमान से पूछती है कि क्या उसे उसकी याद नहीं आती है? अरमान कहता है, ‘हर वक्त।’ इसके बाद दोनों अपने प्यार का इजहार करते हैं। इतना ही नहीं, दोनों एक दूसरे को शादी के लिए प्रपोज भी करते हैं।
शादी कर लेंगे अरमान-अभिरा
नए प्रोमो के मुताबिक, दोनों सिर्फ एक-दूसरे को प्रपोज नहीं करते हैं, बल्कि शादी भी करते हैं। जी हां, अरमान और अभिरा नशे की हालत में दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हैं। अग्नि के चारों तरफ घूमकर फेरे लेते हैं। इतना ही नहीं, अरमान होली के रंग से अभिरा की मांग भी भरता है।
आगे क्या होगा?
अब ये देखना दिलचस्प होगा कि जब मेहर को पता चलेगा कि अरमान और अभिरा ने दोबारा एक-दूसरे से शादी कर ली है तो उसका रिएक्शन क्या होगा? क्योंकि मेहर ने अरमान से शादी करने की प्लानिंग कर रखी थी। वहीं मायरा, जो ‘मां’ सुनते ही इमोशनल हो जाती है, उसका क्या रिएक्शन होगा? वाणी उर्फ मुक्ति, जो आठ साल से अभिरा के साथ है, वो क्या सोचेगी?
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



