‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में होगी नई एंट्री, लीप के बाद वाणी का रोल प्ले करेगी ये एक्ट्रेस
YRKKH New Entry: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में सात साल का लीप आने वाला है। लीप के बाद वाणी और मायरा की कहानी दिखाई जाएगी। ऐसे में वाणी और मायरा के रोल के लिए नई एक्ट्रेसेस को लाॅक किया जा रहा है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap Twist in Hindi: स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में सात साल का लीप आने वाला है। इस बात की पुष्टि ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की मायरा उर्फ उर्वा रुमानी ने कर दी है। वहीं अब उस एक्ट्रेस का नाम सामने आ रहा है जो लीप के बाद ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में वाणी का रोल प्ले करने वाली हैं। आइए आपको उस एक्ट्रेस का नाम बताते हैं।
एक्ट्रेस का नाम
सास बहू और बेटियों की रिपोर्ट्स के मुताबिक, लीप के बाद शो में ‘मंगल लक्ष्मी’ की अर्शिया शर्मा की एंट्री होगी। अर्शिया ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में वाणी का रोल प्ले करेंगी। वहीं मायरा के रोल के लिए एक्ट्रेस की तलाश अभी जारी है।

क्या होगी लीप के बाद की कहानी?
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में जनरेशनल लीप नहीं आएगा, नॉर्मल सात साल का लीप आएगा। लीप के बाद मायरा और वाणी की कहानी दिखाई जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिरा, मायरा और वाणी को बराबर समय देने की कोशिश, लेकिन मायरा को अभिरा का वाणी को समय देना पसंद नहीं आएगा। ऐसे में मायरा, वाणी से नफरत करने लगेगी क्योंकि उसकी वजह से अभिरा उससे दूर होती जाएगी।
आज के एपिसोड का रिव्यू
19 जनवरी के एपिसोड में वाणी की तबीयत खराब हो जाती है। ऐसे में अभिरा, वाणी का ध्यान रखती है। मायरा को ये बात पसंद नहीं आती है। मायरा पेट दर्द का नाटक करती है। पहले तो अभिरा वाणी और मायरा दोनों को समय देने की कोशिश करती है, लेकिन फिर अरमान आता है और उसकी मदद करता है। अरमान, मायरा का ध्यान रखता है और अभिरा, वाणी के पास जाती है।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




