YRKKH Leap Promo: शो में आएगा 8 साल का लीप, ये रिश्ता क्या कहलाता है का नया प्रोमो देख भड़के लोग

Jan 29, 2026 03:56 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap Promo: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का लीप के बाद का प्रोमो आया है। प्रोमो में बताया गया है कि शो में आठ साल का लीप आने वाला है।

YRKKH Leap Promo: शो में आएगा 8 साल का लीप, ये रिश्ता क्या कहलाता है का नया प्रोमो देख भड़के लोग

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 8 Years Leap: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आठ साल का लीप आएगा। लीप के बाद क्या होगा उसकी एक झलक सामने आए प्रोमो में दिखा दी गई है। अभिरा और अरमान अलग हो जाएंगे। अभिरा, वाणी के साथ अलग रहने लगेगी। वहीं अरमान, मायरा के साथ पौद्दार हाउस में रहेगा। अभिरा को अरमान की याद सताएगी, लेकिन अरमान को अभिरा की याद नहीं आएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कहां हैं वाणी और अभिरा?

प्रोमो की शुरुआत वाणी से होती है। वाणी अपना अकाउंट चेक करेगी और कहेगी, ‘यार सिर्फ पांच दिन के पैसे बचे हैं। खर्चा कैसे चलेगा।’ इसके बाद अभिरा की एंट्री होती है। अभिरा जानबूझकर एक व्यक्ति की कार पंक्चर कर देती है। वह पंक्चर बनवाने उसके गैरेज में आता है। अभिरा कहती है, ‘परेशान मत होइए अंकल। हमारे गैरेज में गाड़ी आती है तो ठीक होकर ही जाती है।’ इसके बाद वाणी, अभिरा को खाना खिलाती है। वहीं अभिरा, अरमान को याद करती है।

मायरा और अरमान का बॉन्ड

वहीं मायरा और अरमान मजे से पौद्दार हाउस में रहते हैं। दोनों फेस मास्क लगाकर आराम कर रहे होते हैं और तभी दादी-सा उन्हें नाश्ते के लिए आवाज लगाती है। अरमान की हरकतें देख दादी-सा हंसने लगती हैं और कहती हैं, ‘तुम बिल्कुल बच्चे बन गए हो अरमान।’ अरमान, दादी-सा के साथ मस्ती करने लगता है। दादी-सा कहती हैं, ‘ऐसे तो ये अपनी मां को कभी मिस नहीं करेगी।’ अरमान कहता है, ‘जरूरत भी नहीं है दादी-सा।’ बस यहीं प्रोमो खत्म हो जाता है।

लोगों का रिएक्शन

लोग प्रोमो देख भड़क गए हैं। वे पूछ रहे हैं कि हर बार अभिरा को ही क्यों झेलना पड़ता है। एक ने लिखा, ‘पहले वकील, फिर कपड़ों का बिजनेस और अब गैरेज। कुछ भी दिखाते हो।’ दूसरे ने लिखा, ‘चौथा सीजन है। हर सीजन में जोड़ी को अलग क्यों कर देते हो।’ तीसरे ने लिखा, ‘कहां से ये दोनों मम्मी-पापा लग रहे हैं।’

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।