YRKKH Twist: अरमान और अभिरा की हो जाएगी मौत, मायरा और मुक्ति आगे बढ़ाएंगी कहानी?

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का प्रोमो देख लोगों को लग रहा है कि अब पांचवें जनरेशन की कहानी शुरू होने वाली है। 

YRKKH Twist: अरमान और अभिरा की हो जाएगी मौत, मायरा और मुक्ति आगे बढ़ाएंगी कहानी?

YRKKH Twist: स्टार प्लस के फेमस शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड में अरमान और अभिरा आग में फंस जाएंगे। सामने आए प्रोमो के मुताबिक, जब अभिरा, अरमान से बात करने के लिए उसके कमरे में जाएगी तब उसे अरमान बेहोश मिलेगा। अभिरा, अरमान को उठाने की कोशिश करेगी। अभिरा परेशान हाे जाएगी। अभिरा कहेगी, ‘मुझे तुम्हारी जरूरत है अरमान।’

अरमान को होश आएगा या नहीं?

कुछ समय बात अरमान को होश आ जाएगा। अरमान, अभिरा पर प्यार लुटाएगा और कहेगा, ‘तुम सही कह रही थी। असली प्यार को साबित करने की जरूरत नहीं पड़ती है। अब मैं तुमपर हमेशा भरोसा करूंगा। आई लव यू शर्मा जी।’ अभिरा कहती है, ‘आई लव यू टू।’ इसके बाद मायरा और मुक्ति का सीन दिखाया जाता है। वे खुश हो जाती हैं और कहती हैं, ‘दोनों के बीच की दूरियां कम हो गईं।’

मायरा-मुक्ति से क्या कहेंगे परिवार वाले?

मायरा और मुक्ति के पास परिवार वाले आएंगे। मनीषा, मायरा और मुक्ति से कहेगी, ‘11:11 बज गए हैं। अपने मां-बाप के लिए जल्दी से कोई विश मांग लो।’ मायरा और मुक्ति कहेंगे, ‘काश अब ये दोनों अपनी आखिरी सांस तक एक-दूसरे के अलग न हो।’ इसके बाद अरमान और अभिरा का सीन दिखाया जाता है जिसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आते हैं।

क्या बोल रहे हैं लोग?

लोग कह रहे हैं कि अब सबकुछ ठीक हो चुका है। अरमान और अभिरा के बीच की दूरियां भी खत्म हो गई हैं। सारे सच भी सामने आ गए हैं। मुक्ति और मायरा भी एक साथ रहना सीख गए हैं। ऐसे में अब चौथे जनरेशन की कहानी में दिखाने लायक कुछ बचा नहीं है। ऐसा लग रहा है कि मेकर्स अरमान और अभिरा को इसी आग में मार डालेंगे। इसके बाद शो में लीप आएगा और पांचवें जनरेशन की कहानी शुरू करेंगे।

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में क्या हुआ?

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के 19 मई के एपिसोड में मुक्ति और मायरा, अभिरा के सामने लड़ने का नाटक करती हैं। उन दोनों को लड़ता देख अभिरा उनके साथ पौद्दार हाउस को छोड़ने का फैसला करती है। मायरा और मुक्ति जानबूझकर ये बात विद्या के कानों में डालती हैं। विद्या तमाशा करना शुरू करती है और अरमान को अभिरा के खिलाफ भड़काती है। अरमान, विद्या की बात नहीं सुनता है और कहता है कि वो सिर्फ और सिर्फ अभिरा की ही बातों पर भरोसा करेगा। ये सब देखकर अभिरा खुश हो जाती है। उसे यकीन हो जाता है कि अरमान बदल गया है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।