YRKKH Twist: दादी-सा ने चली 'लव कार' वाली चाल, पर क्या अभिरा का गुस्सा फेर देगा सब पर पानी?

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai in Hindi: स्टार प्लस के फेमस शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दादी-सा, मायरा और मुक्ति मिलकर अरमान और अभिरा को साथ लाने की कोशिश करेंगे।

YRKKH Twist: दादी-सा ने चली 'लव कार' वाली चाल, पर क्या अभिरा का गुस्सा फेर देगा सब पर पानी?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: आपके पसंदीदा शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड का प्रोमो आया है। दरअसल, अरमान और अभिरा आठ साल में आई दूरियाें और गलतफहमियों को मिटाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, उनके बीच अभी भी हिचकिचाहट है। ऐसे में दादी-सा, मायरा और मुक्ति मिलकर एक प्लान बनाते हैं। आइए आपको इस प्लान के बारे में बताते हैं।

दादी-सा का प्लान

दरअसल, अपने बीच की दूरियां मिटाते-मिटाते अरमान और अभिरा ये भूल जाते हैं कि वे एक-दूसरे से कितना प्यार करते हैं। ऐसे में दादी-सा, मायरा और मुक्ति मिलकर अरमान और अभिरा के लिए गिफ्ट्स लेते हैं। वे अभिरा को अरमान की तरफ से गिफ्ट्स देते हैं और अरमान को अभिरा की तरफ से।

अभिरा को मिलती है चाबी

अभिरा को एक चाबी मिलती है और साथ में पड़े खत में लिखा होता है, ‘रिश्ते को ठीक करने का सबसे तेज तरीका है ये चाबी।’ वहीं अरमान को कार मिलती है और उस कार पर लिखा होता, ‘इस गाड़ी को एक चांस देकर देखो। क्या पता रिश्ते को भी एक चांस मिल जाए।’

अभिरा को नहीं पसंद आता है आइडिया

इस पूरे ड्रामे के दौरान दादी-सा, मायरा और मुक्ति एक पेड़ के पीछे छिपकर तमाशा देख रहे होते हैं। दादी-सा मुस्कुराते हुए कहती हैं, ‘ये लव कार बड़ी से बड़ी बिगड़ी लव स्टोरी को बना देती है।’ तभी अरमान अपनी नई कार को निहारने में मशगूल हो जाता है। वहीं दूसरी तरफ, अभिरा उसे ढूंढते हुए वहां पहुंचती है। लेकिन जैसे ही अभिरा की नजर उस कार पर पड़ती है उसका मूड खराब हो जाता है। अभिरा कहती है, ‘ये आइडिया कैंसिल है अरमान!’ अरमान को कुछ समझ नहीं आता है क्योंकि अरमान को लग रहा था कि ये कार अभिरा ही लेकर आई है।

आज के एपिसोड का प्रीकैप

सिर्फ अरमान-अभिरा ही नहीं, बल्कि घर के अन्य सदस्यों की जिंदगी में भी तूफान मचा हुआ है। आज के एपिसोड में आप देखेंगे

दिशा की कोशिश: दिशा, तान्या और कृष के बिगड़ते रिश्तों को संभालने की कोशिश करती है।

कृष का गुस्सा: कृष को यह बिल्कुल पसंद नहीं आता कि दिशा उसकी निजी जिंदगी में दखल दे। वह गुस्से में आकर दिशा को धमकाने लगता है।

अभिरा की एंट्री: अभिरा, कृष को दिशा के साथ बदतमीजी करते हुए सुन लेती है और उस पर जमकर चिल्लाती है।

बड़ा फैसला: कृष के इस व्यवहार और हंगामे से दिशा इतनी आहत हो जाती है कि वह बिना किसी को बताए अपना बैग पैक करती है और अपने मायके चली जाती है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।