
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अब नहीं नजर आएंगी ये एक्ट्रेस, बीच में छोड़ा शो, कहा- मुझे जो…
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के एक एक्टर ने शो छोड़ दिया है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की पुष्टि की है।
टीवी के लोकप्रिय शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में स्वर्णा का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस नियति जोशी ने शो छोड़ दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट शेयर कर खुद इस बात की पुष्टि की है और लंबा नोट लिखा है। बता दें, नियति पिछले छह सालों से ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में स्वर्णा का किरदार निभा रही हैं।

नियति ने लिखा, “कहते हैं न, कुछ भी हमेशा के लिए नहीं रहता। छह शानदार सालों और अनगिनत यादों के बाद ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अपने किरदार स्वर्णा को भावभीनी विदाई देने का समय आ गया है। खूबसूरत दोस्ती और उससे मुझे जो सम्मान और प्रशंसा मिली, वो जिंदगी भर याद रहेगी। डीकेपी हमेशा मेरा दूसरा घर रहेगा। किसी ऐसी चीज को अलविदा कहना आसान नहीं जो मेरे दिल के बहुत करीब हो। ये रिश्ता क्या कहलाता है, मुझे तुम्हारी बहुत याद आएगी।”
नियति ने आगे कहा, “इन शानदार पलों के लिए मैं आप सभी की हमेशा आभारी रहूंगी। मेरे किरदार के प्रति अपार प्रेम दिखाने वाले सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों का बहुत-बहुत धन्यवाद।” नियति ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, “मैं अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू कर रही हूं, मैं एक बार फिर से एक नए व्यक्ति की तरह महसूस कर रही हूं, सीखने और कुछ नया करने के लिए उत्सुक हूं।”

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




