YRKKH 9 March: अभिरा की हुई वापसी, अपना पूरा सामान लेकर पहुंची पौद्दार हाउस, अरमान को दी धमकी
YRKKH Written Update: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आज के एपिसोड में दादी-सा के साथ-साथ अभिरा की भी पौद्दार हाउस में वापसी होती है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today's Episode: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के 9 मार्च के एपिसोड में अरमान, दादी-सा को हॉस्पिटल से वापस घर लाता है। विद्या, अरमान से दादी-सा की आरती करने को कहती है। जब अरमान, विद्या से आरती की थाली लेता है तब हवा से दीया फड़फड़ाने लगता है। अभिरा आकर दीए को बुझने से बचा लेती है। पौद्दार परिवार के सदस्य अभिरा को देखकर दंग रह जाते हैं। अभिरा उन्हें बताती है कि वो अब पौद्दार हाउस में ही रहेगी।
भड़क जाता है अरमान
अरमान, अभिरा को घर से निकालने की कोशिश करता है। अभिरा, अरमान से कहती है कि वो अपनी मर्जी से पौद्दार हाउस नहीं आई है। उसे दादी-सा ने बुलाया है। अरमान, अभिरा की बात नहीं मानता है। विद्या भी अभिरा को खरीखोटी सुनाती है। विद्या कहती है कि अभिरा जानबूझकर दादी-सा का नाम ले रही है ताकि वे उसे बाहर न निकालें।
माधव बताता है सच
माधव, अरमान को रोकते हैं। माधव कहते हैं कि उन्होंने खुद दादी-सा और अभिरा को बात करते सुना था। दादी-सा, अभिरा को पौद्दार हाउस बुला रही थीं, लेकिन अभिरा ने मना कर दिया था। वह ये भी बताते हैं कि वह खुद अपनी मां के लिए अभिरा को मनाने गए थे। अरमान, माधव की बात मानने से इनकार कर देता है। अरमान, अभिरा को पकड़ता है और पौद्दार हाउस से बाहर निकाल देता है।
अरमान को धमकी देती है अभिरा
अभिरा गेट कूदकर वापस पौद्दार हाउस में एंट्री ले लेती है। अभिरा, अरमान से कहती है, 'इस बार तो मैं कूदकर आ गई। अगली बार मुझे बाहर निकाला तो मैं दरवाजा तोड़कर अंदर आऊंगी।' विद्या भड़क जाती है और अभिरा को बाहर निकालने के लिए आगे बढ़ती। लेकिन तभी दादी-सा को होश आ जाता है और वो अभिरा का नाम लेने लगती हैं। विद्या ये देखकर रुक जाती है।
दादी-सा का ध्यान रखती है अभिरा
माधव के कहने पर अभिरा, दादी-सा की आरती करती है। उनकी नजर उतारती है और उन्हें अंदर लेकर जाती है।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


