
YRKKH 7 Jan: कृष को मिली उसके किए की सजा, खतरे में अरमान की जान, सुरेखा का सच आया सामने
YRKKH 7th Jan 2026 Episode in Hindi: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के 7 जनवरी के एपिसोड में दिखाया गया है कि अरमान का दुश्मन उसके घर पहुंच जाता है और उसकी जान लेने का प्यान बनाता है।
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अरमान जीत जाता है। अरमान, पौद्दार फर्म खरीद लेता है। ऐसे में दादी-सा राहत की सांस लेती हैं। अरमान, दादी-सा को मनाता है और उन्हें इलाज के लिए भेज देता है। वहीं घरवाले अरमान के लिए पार्टी रखते हैं। पार्टी में सब अरमान को बधाई देते हैं और तभी तान्या, कृष को लेकर आती है। कृष सबके सामने अरमान से माफी मांगता है। अरमान, कृष से कहता है, ‘रोज सुबह सबसे इसी तरह माफी मांगना तब तक मैं तुम्हे माफ न कर दूं।’
अभिरा के पास आएगा मैसेज
इसके बाद अभिरा के फोन पर एक मैसेज आता है। मैसेज में लिखा रहता है, ‘तुम्हारे पति का भी वही हाल होगा जो मेरे पति का हुआ था।’ अभिरा डर जाती है और तभी अभिरा की नजर उस लेडी पर पड़ती है जिसे उसने खिलौनों की दुकान पर देखा था, लेकिन इससे पहले की अभिरा उसके पास जाए वो गायब हो जाती है। वो अरमान के पास जाती है और जानबूझकर अरमान से टकरा जाती है।

अरमान को जूस देगी वो लेडी
अरमान का जूस गिर जाता है। ऐसे में वो लेडी अरमान के लिए दूसरा जूस लाने जाती है। वह पहले तो उस जूस में जहर डालने का सोचती है, लेकिन डालती नहीं है। वह अपनी बेटी को अभिरा के पास भेज देती है और अपनी बेटी के हाथ अभिरा के लिए एक चिट्ठी भी भेजती है।
मनीषा सुन लेगी सुरेखा की बातें
इस बीच मनीषा, कियारा से बात करती है। वह कियारा से पूछती है कि सबकुछ ठीक है या नहीं? कियारा तो उसे कुछ नहीं बताती है, लेकिन वो समझ जाती है कि कोई न कोई बात जरूर है। इसके बाद वह सुरेखा और कियारा को बात करते सुन लेती है। पहले सुरेखा, कियारा को चारू से कंपेयर करती है और जब अभीर आता है तब उसके सामने झूठ बोल देती है कि कियारा, चारू से इनसिक्योर है।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




