YRKKH 31 March: पौद्दार हाउस पहुंचती है मायरा, अरमान लेता है अभिरा से दूर रहने का फैसला
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today's Episode: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के 31 मार्च के एपिसोड में आर्यन और दिशा की सगाई की तैयारियां होती है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 31 March Episode: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के 31 मार्च के एपिसोड में अरमान और अभिरा को बार-बार अपना रोमांटिक पल याद आता है। दोनों खुद को समझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन दोनों के दिमाग से वो पल हटता ही नहीं है। इसी बीच, एक बार फिर दोनों की मुलाकात होती है। अरमान, अभिरा को गिरने से बचाता है और अपनी बाहों में ले लेता है। अरमान, अभिरा की आंखों में खो जाता है। अरमान खुद को समझाता है और अभिरा को छोड़ देता है। अभिरा गिर जाती है। अरमान, अभिरा से माफी मांगता है और उसे उठाने की कोशिश करता है, लेकिन तभी मायरा आ जाती है।
अरमान से क्या कहती है मायरा?
मायरा की आवाज सुनते ही अभिरा छीप जाती है। मायरा, अरमान से माफी मांगती है। मायरा, अरमान से कहती है, ‘मैं आपसे जो मागूंगी आप मुझे वो दोगे?’ अरमान सवाल करने लगता है। मायरा कहती है, ‘अगर आप मेरी शर्त मान लोगे तो हमारे बीच सबकुछ पहले जैसा परफेक्ट हो जाएगा। मैं आपसे कल जो मांगूगी अगर आप वो मुझे दे देते हो तो मैं कभी आपसे कोई गिफ्ट भी नहीं मांगूंगी।’ अरमान कहता है, ‘मैं इस बारे में सोचकर जवाब दूंगा।’ ये सुनते ही मायरा खुश हो जाती है।
अभिरा को सगाई में देखना चाहती है मायरा
अरमान, मायरा से कहता है, ‘कल सगाई में अभिरा भी रहेगी। मैं नहीं चाहता कि आप सगाई में आओ और उसी तरह से बिहेव करो जैसे पहले किया था और आर्यन का इतना बड़ा दिन खराब हो।’ मायरा कहती है, ‘मैं सगाई में आऊंगी और वैसे बिहेव नहीं करूंगी और मैं चाहती हूं कि वो भी सगाई में रहें।’ इसके बाद मायरा हॉस्टल वापस चली जाती है।
अभिरा से दूर रहने की कोशिश करता है अरमान
वहीं अरमान, दादी-सा के पास जाकर बैठता है। अभिरा भी दादी-सा के पास जाती है। अभिरा को देखते ही अरमान वहां से जाने लगता है, लेकिन दादी-सा उसे रोक लेती हैं। दोनों दादी-सा की सेवा करते हैं और उनके सोना का इंतजार करते हैं। इंतजार करते-करते अभिरा सो जाती है। अरमान, अभिरा को देखने लगता है और सोचता है, ‘हमारे साथ-साथ मायरा भी बहुत रोई है और हम दोनों को ही उसके आंसू बर्दाश्त नहीं हैं इसलिए हम दोनों के लिए, मायरा के लिए अब मैं तुमसे दूर ही रहूंगा।’
जानबूझकर नाटकर करता है अरमान
इतना कहते ही अरमान अपने कमरे में चला जाता है। जब अभिरा की नींद खुलती है तब अभिरा, अरमान के कमरे में जाती है। अरमान जानबूझकर सोने का नाटक करता है। अभिरा, अरमान को उठाने की बहुत कोशिश करती है, लेकिन अरमान जानबूझकर नहीं उठता है। अगले दिन आर्यन और दिशा की सगाई का फंक्शन शुरू होता है। अरमान पूरे फंक्शन में अभिरा से दूर रहने की कोशिश करता है।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


