YRKKH 30 March: अभिरा को किस करता है अरमान, आर्यन और तान्या के साथ प्लान बनाती हैं दादी-सा
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today's Episode: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के 30 मार्च के एपिसोड में अरमान और अभिरा रोमांटिक होंगे। अरमान को अभिरा के दर्द का एहसास होगा।

YRKKH 30 march 2026 Episode Written Update in Hindi: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आज के एपिसोड में अरमान और अभिरा तूफान में फंस जाते हैं। दरअसल मायरा के जाने के बाद अरमान टूट जाता है। अभिरा, अरमान के पास पहुंचती है। अरमान, अभिरा को बताता है कि मायरा हॉस्टल पहुंच गई है। अभिरा राहत की सांस लेती, लेकिन अरमान खुद को संभाल नहीं पाता है। अरमान, अभिरा के सामने अपना दर्द बयां करता है। अरमान कहता है कि उसका दर्द सिर्फ वही समझ सकता है जिसने अपने बच्चे को खोया हो।
टूट जाती है अभिरा
अभिरा टूट जाती है। अभिरा, अरमान को बताती है कि वो पिछले आठ साल से इस दर्द से गुजर रही है। अरमान बहक जाता है और अभिरा के साथ रोमांटिक होने की कोशिश करता है। अरमान, अभिरा को किस करता है। पहले तो अभिरा भी अरमान के साथ रोमांटिक होने लगती है, लेकिन बाद में जब उसे इस बात का एहसास होता तो वो दूर हट जाती है। दोनों साथ में घर पहुंचते हैं।
विद्या का एक्शन
विद्या, अभिरा को देखते ही उसका सारा सामान बाहर निकाल देती है और उसे पौद्दार हाउस से जाने को कहती है। विद्या कहती है, ‘अब तुम इस घर में क्यों रुकी हो। मां-सा की तबीयत ठीक हो चुकी है और आर्यन के ससुराल वालों को भी तुम्हारे नाटक का पता चल गया है। तुम्हे दिख नहीं रहा कि तुम्हारी वजह से अरमान और मायरा के बीच दूरी आ रही है।’ अभिरा, दादी-सा का आशीर्वाद लेती है और अपना सामान लेकर बाहर निकलती है।
दादी-सा की तबीयत
जैसे ही अभिरा, पौद्दार हाउस के बाहर अपना कदम रखने वाली होती है दादी-सा बेहोश हो जाती हैं। बेहोशी की हालत में दादी-सा सिर्फ एक ही बात कहती है, ‘रुक जाओ अभिरा।’ ऐसे में अभिरा को न चाहते हुए भी रुकना पड़ता है। इसके बाद दिखाया जाता है कि दादी-सा, आर्यन और तान्या के साथ मिलकर बीमार होने का नाटक कर रही होती हैं ताकि अभिरा को वो कुछ दिन और रोक सकें।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


