YRKKH 24 March: अरमान को मिलती है दादी-सा की रिपोर्ट, मेहर बनाती है अभिरा को बाहर करने का प्लान

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today's Episode: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के 24 मार्च के एपिसोड में अभिरा, मायरा से बात कर खुश हो जाती है। वहीं अरमान को अभिरा की खुशी की वजह समझ नहीं आती है।

YRKKH 24 March: अरमान को मिलती है दादी-सा की रिपोर्ट, मेहर बनाती है अभिरा को बाहर करने का प्लान

YRKKH 24 March 2026 Written Update: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आज के एपिसोड में मायरा, विद्या की बातें सुनकर शॉक हो जाती है। अभिरा रोने लगती है। अरमान अपने आपको शांत करने की कोशिश करता है। इसके बाद अभिरा अपना दर्द भूलकर दादी-सा की सेवा करने वापस आती है। दादी-सा, अभिरा को गणगौर की पूजा के लिए बनाई गई मूर्ती को सजाने भेज देती हैं। दादी-सा प्रार्थना करती हैं कि इस गणगौर शिवजी अरमान और अभिरा के बीच की गलतफहमी दूर कर दें।

अरमान का अलग रूप

इस बीच अरमान गुस्से में नीचे आता है और कृष पर चिल्लाने लगता है। अरमान कहता है, ‘तू ऐसा कौन-सा काम कर रहा था कि तुझे ये पता ही नहीं चला कि दादी-सा की रिपोर्ट आई है।’ सब अरमान को शांत करने की कोशिश करते हैं, लेकिन अरमान किसी की परवाह नहीं करता है। अरमान का ये रूप देखकर अभिरा दंग रह जाती है। अभिरा, अरमान के पिता से बात करती है और उनसे पूछती है कि अरमान इतना गुस्से में क्यों रहता है। वो अभिरा को बताते हैं कि जब से वो तुम से अलग हुआ है हमेशा गुस्से में ही रहता है। सिर्फ मायरा से अच्छे से बात करता है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today's Episode

दादी-सा की रिपोर्ट

इतने में अरमान आता है और दादी-सा को बताता है कि डॉक्टर ने कहा कि अब आपको मशीनों की जरूरत नहीं है। अब आपको बस आराम की जरूरत है। ये सुनते ही अभिरा, दादी-सा से कहती है, ‘बहुत बढ़िया। अब आप पहले से बेहतर हैं। अब आपको मेरी जरूरत भी नहीं पड़ेगी। पूजा के बाद वैसे भी हम आर्यन के ससुराल वालों को सच बता देंगे। तो जिन लोगों को मेरे यहां रहने से प्रॉब्लम है उन लोगों के लिए तो ये गुड न्यूज है क्योंकि अब मेरे जाने का वक्त आ गया है।’ ये सुनते ही अरमान वहां से चला जाता है।

मायरा का कॉल

अरमान के जाते ही दादी-सा के फोन पर कॉल आता है। अभिरा, दादी-सा का फोन उठाती है और उधर से मायरा हेल्लो बोलती है। मायरा, अभिरा से बात करती है और उससे कहती है कि वो उससे अकेले में घाट पर मिलना चाहती है। अभिरा खुश हो जाती है। अभिरा, तान्या को गले लगाती है और नाचने लगती है। वहीं दूसरी तरफ, ये दिखाया जाता है कि मायरा के साथ हॉस्टल में मेहर होती है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today's Episode

अरमान का सवाल

मायरा के प्लान से बेखबर अरमान जब अभिरा को खुश देखता है तो उसे समझ नहीं आता है कि अभिरा इतनी खुश क्यों है। वह कहता है, ‘जब से अभिरा ने जाने की बात कही है तब से वो बहुत खुश है। क्या उसकी जिंदगी मेरे और मायरा के बिना इतनी खुशहाल है?’

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।