YRKKH 23 March: अरमान की नफरत का अभिरा को होता है अंदाजा, भड़क जाती है मेहर

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today's Episode: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आज के एपिसोड में अभिरा, तान्या का दिल जीत लेती है। ऐसे में मेहर भड़क जाती है।

YRKKH 23 March: अरमान की नफरत का अभिरा को होता है अंदाजा, भड़क जाती है मेहर

YRKKH 23 March 2026 Written Update: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के 23 मार्च के एपिसोड में अरमान और अभिरा मिलकर गणगौर की पूजा के लिए मूर्ति बनाते हैं। मूर्ति बनाते वक्त अभिरा और अरमान को पता चलता है कि दोनों ने एक-दूसरे के लिए व्रत रखा है। दोनों इमोशनल हो जाते हैं। इसके बाद दाेनों मूर्ति सुखने के लिए रख देते हैं। दादी-सा, काजल को सिंजारा देती हैं। काजल रो पड़ती है और कहती है कि हर साल की तरह इस साल भी उसकी बहू को सिंजारा नहीं मिला। आर्यन अपने ससुराल वालों को बताता है कि तान्या के मां-बाप के गुजर जाने के बाद उनके भाई ने उन्हें पाला था, लेकिन अब वो भी इस दुनिया में नहीं रहे।

आगे आती है अभिरा

तान्या इमोशनल हो जाती है। तभी अभिरा थाल लेकर आती है और तान्या से कहती है, ‘मैं तुम्हारा मायका नहीं हूं, लेकिन तुम्हारी दोस्त जरूर हूं और गणगौर के समय मैं तुम्हे खाली हाथ नहीं देख सकती। इसकी हर चीज मैंने अंशुमन की पसंद को ध्यान में रखते हुए पसंद की है।’ तान्या रो पड़ती है और थाल ले लेती है। मेहर भड़क जाती है। मेहर, विद्या के पास जाती है और कहती है, ‘दादी-सा और आर्यन तो पहले ही अभिरा के जाल में फंस चुके हैं। अब तान्या भी इसकी फैन बन गई है। अभिरा को अरमान के दिल तक पहुंचने के सारे रास्ते पता है। जल्दी कुछ कीजिए। अगर अरमान का दिल पिघल गया तो आप कुछ नहीं कर पाएंगी।’

आर्यन-दिशा का प्लान

आर्यन और दिशा प्लान बनाते हैं। दिशा बहाना बनाकर दिशा को आर्यन के रूम में भेजती है। वहीं आर्यन, अरमान को अपने कमरे में भेजता है। इस तरह अभिरा और अरमान को बात करने के लिए कुछ समय मिल जाता है। अरमान, अभिरा को बताता है कि आर्यन को एलर्जी हुई है। अभिरा, अरमान के साथ मिलकर मेडिकल बॉक्स ढूंढती है। अभिरा को अलमारी के ऊपर मेडिकल बॉक्स दिखता है। बॉक्स निकालते वक्त अलमारी, अभिरा के ऊपर गिरने वाली होती है, लेकिन अरमान न अभिरा को गिरने देता है और न अलमारी को। इसी बीच मेहर ऊपर आती है।

अरमान का इजहार

अभिरा, अरमान से पूछती है, ‘तुम ठीक हो?’ अरमान, अभिरा पर चिल्लाना शुरू कर देता है। अरमान कहता है कि ये अलमारी तुम्हारे ऊपर गिरने वाली थी और तुम मुझसे पूछ रही हो कि मैं ठीक हूं या नहीं। अभिरा भी चिल्लाना शुरू कर देती है। अभिरा कहती है, 'अगर मुझे कुछ हो जाता तो तुम्हारा ही काम आसान हो जाता। तुम्हे नाटक भी नहीं करना पड़ता और रिडेवलपमेंट में भी रुकावट नहीं आती।' अरमान भड़क जाता है और कहता है, ‘मैं तुमसे प्यार करता हूं, नफरत नहीं।’ मेहर, अरमान और अभिरा की बातें सुन लेती है और गुस्सा में वहां से चली जाती है।

अभिरा को वॉर्निंग देता है अरमान

मेहर के जाने के बाद अरमान, अभिरा से कहता है, ‘तुम्हे लग रहा होगा न कि मैं कितना बड़ा इमोशनल फूल हूं। लेकिन तुम्हारे धोखे ने मुझे समझदार बना दिया है। मैं इमोशनल हूं, लेकिन फूल नहीं हूं। अब मैं पक्का बिजनेसमैन बन गया हूं। सिर्फ अपने फायदे का सौदा करता हूं। तुम्हारा प्यार ने हर बार मेरा नुकसान करवाया है इसलिए अब इस बचे प्यार को भी मैं अपने दिल से बाहर निकालकर फेंक दूंगा। तुम्हारे पास कभी पास नहीं आऊंगी।’ अभिरा, अरमान की बातें सुनकर इमोशनल हो जाती है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।