Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीYeh Rishta Kya Kehlata Hai 21st October in hindi yrkkh todays episode armaan abhira yuvraj
YRKKH: युवराज से पंगा लेगा अरमान, अभिरा की वजह से सलाखों के पीछे पहुंचेंगे बड़े पापा

YRKKH: युवराज से पंगा लेगा अरमान, अभिरा की वजह से सलाखों के पीछे पहुंचेंगे बड़े पापा

संक्षेप:

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai in Hindi: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अरमान और अभिरा अनजाने में युवराज से पंगा लेंगे। ऐसे में युवराज उनसे बदला लेने का प्लान बनाएगा।

Oct 21, 2025 03:24 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टीवी के पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिरा और अरमान अपने दोस्त प्रियांशू की शादी करवाने में जुटे होंगे, लेकिन हालात अचानक बदल जाएंगे। प्रियांशू के पिता शादी में पहुंचकर हंगामा खड़ा कर देंगे। वह गुस्से में आकर प्रियांशू और उसकी पत्नी को जान से मारने की कोशिश करेंगे। तभी अरमान आगे बढ़कर बीच में आ जाएगा और खुद को खतरे में डाल देगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अरमान को मुसीबत में देख अभिरा अपना आपा खो बैठेगी। वह प्रियांशू के पिता की जमकर धुलाई कर देगी। इतने में पुलिस मौके पर पहुंच जाएगी और प्रियांशू के पिता को गिरफ्तार कर लेगी। इस पूरी घटना के बाद अरमान की आंखें भर आएंगी।

ड्रामा यहीं खत्म नहीं होगा। प्रियांशू और उसकी गर्लफ्रेंड की शादी के बाद, अरमान और अभिरा भी उसी मंडप में सात फेरे लेकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे और तभी युवराज की एंट्री होगी और शो में बड़ा धमाका आएगा।

आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रियांशू के पिता, दरअसल युवराज के बड़े पापा हैं। एक शख्स, जेल से रिहा हुए युवराज को अभिरा और अरमान की तस्वीर दिखाते हुए कहेगा, “देखो, इन दोनों की वजह से हमारे बड़े पापा जेल में हैं। अब हमें बदला लेना ही होगा।” यह सुनकर युवराज तिलमिला उठेगा और कहेगा, “अभिरा... लोग बेवजह मुझे बदनाम करते हैं, लेकिन असल में तो तुम ही मेरे पीछे पड़ी हो। दस साल मैंने जेल में काटे, और बाहर निकलते ही तुम फिर मेरे सामने आ गई। वो लड़की, जिसके लिए मैं जान देने को तैयार था, उसने मुझे छोड़कर अरमान को चुना। और आज फिर उसी के साथ फेरे ले रही है!”

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।