YRKKH 19 Jan: अरमान को सीसीटीवी फुटेज दिखाएगी अभिरा, वाणी से मिलने पहुंचेंगे मिस्टर मित्तल
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 19 January 2026 Episode: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आज के एपिसोड में अभिरा, वाणी और मायरा के बीच फंस जाएगी। ऐसे में अरमान उसका साथ देगा।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today's Episode in Hindi: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के 19 जनवरी के एपिसोड में अभिरा, अरमान को सीसीटीवी फुटेज दिखाती है। सीसीटीवी फुटेज में रजत जबरदस्ती मेहर को कार में बैठाते नजर आता है। ये देखने के बाद अरमान, अभिरा को समझाने की कोशिश करता है कि मेहर सही है और रजत गलत। हालांकि, अभिरा, अरमान की बात नहीं सुनती है और उससे बहस करने लगती है। अभिरा कहती है, ‘हम इन्वेस्टिगेशन जारी रखेंगे।’
मिस्टर मित्तल, अरमान को देंगे लीगल पेपर्स
अरमान, अभिरा की बात मान लेता है और फिर दोनों घर के लिए निकल जाते हैं। वहीं मिस्टर मित्तल, पौद्दार हाउस पहुंचते हैं। वह मनीषा से कहते हैं, ‘वाणी को बुला देंगे? गलती उसके बाप ने की थी और मैंने उसके सामने अपना गुस्सा निकाल दिया इसलिए मैं उसके लिए गिफ्ट लेकर आया हूं।’ इसी बीच अरमान और अभिरा भी पौद्दार हाउस पहुंच जाते हैं। मिस्टर मित्तल, अरमान को बताते हैं कि उन्होंने लीगल पेपर्स पर मेहर की साइन ले ली है। अब वे केस री-ओपन करवा सकते हैं।

अरमान से माफी मांगेंगे मिस्टर मित्तल
मिस्टर मित्तल, अरमान से माफी भी मांगते हैं। वह कहते हैं, ‘आपने बताया था कि मायरा का बर्थडे आपके लिए बहुत इम्पॉर्टेंट है फिर भी हमारी वजह से उसका बर्थडे खराब हुआ, मैं माफी चाहता हूं।’ अभिरा इतना सुनते ही अपने कमरे में चली जाती है। अभिरा को पता चलता है कि वाणी की तबीयत ठीक नहीं है। अभिरा, वाणी का ध्यान रखती है। ये देखकर मायरा को बुरा लगता है।
मायरा का शुरू होगा नाटक
मायरा पेट दर्द का नाटक करती है। अभिरा, मायरा और वाणी दोनों का ध्यान रखती है। कभी वाणी के पास जाती है और कभी मायरा के पास। इसी बीच अरमान आता है। अरमान, मायरा का ध्यान रखता है और अभिरा को वाणी के पास भेज देता है।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




