YRKKH 17 March: बच्चों की तरह लड़ते हैं अरमान और अभिरा, दादी-सा देती हैं Abhira को उसका हक
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today's Episode: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आज के एपिसोड में अरमान और अभिरा साथ में गेम खेलते हैं। वहीं मायरा, पौद्दार हाउस पहुंचती है।

YRKKH 17 March 2026 Written Update in Hindi: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ 17 मार्च के एपिसोड में मनीषा, अरमान और अभिरा के लिए मैचिंग आउटफिट्स मंगवाती है। अरमान और अभिरा एक-दूसरे से अपने आउटफिट्स मैच करने से इनकार कर देते हैं। मनीषा उन्हें समझाती है कि आर्यन की बुआ सास के सामने पति पत्नी की एक्टिंग करने के लिए मैचिंग आउटफिट्स पहनने पड़ेंगे। चाची-सा के जाने के बाद अभिरा, अरमान से कहती है, ‘मुझे ये कपड़े पसंद हैं। मैं यही पहनूंगी। तुम कुछ और पहन लो।’
अरमान-अभिरा की लड़ाई
अरमान जवाब देता है, ‘मेरी चाची-सा ने मेरे लिए खास ये आउटफिट्स बनवाए हैं। मैं यही पहनूंगा।’ अभिरा कहती है, ‘तुम्हारी अलमारी में कोई न कोई सूट होगा। वो पहन लो।’ इसके बाद अरमान और अभिरा लड़ने लगते हैं। अरमान और अभिरा की आवाज सुनकर चाची-सा वापस आती हैं। चाची-सा दोनों को तैयार होने भेज देती हैं।
बुआ सास उठाती हैं सवाल
इसके बाद इंगेजमेंट का फंक्शन शुरू होता है। बुआ सास, अभिरा को बुलाती हैं और आर्यन का तिलक करने को कहती हैं। वह अभिरा को देखकर दंग रह जाती हैं। वह अभिरा से पूछती हैं कि उसने सुहाग की निशानी क्यो नहीं पहनी है। अभिरा बहाना बनाती है। अभिरा कहती है कि उसे सिंदूर से एलर्जी है और अरमान ने उसका मंगलसूत्र इधर-उधर कर दिया है। बुआ सास, अरमान को अभिरा को उनके सामने अंगूठी पहनाने के आदेश देती हैं।
कहां से आती है अंगूठी?
अरमान कहता है कि उसके पास कोई अंगूठी नहीं है। ऐसे में दादी-सा अपनी अंगूठी उतारकर अरमान को देती हैं। दादी-सा कहती हैं, ‘ये लड़की का हक है। उसे उसका हक दे दो अरमान।’ जब अरमान, अभिरा को अंगूठी पहनाने वाला होता है तब विद्या, अरमान को रोक देती है। विद्या कहती है कि हमारे यहां ऐसे अंगूठी नहीं पहनाई जाती है। अंगूठी पहनाने से पहले खेल खेला जाता है।
मायरा की एंट्री
आर्यन बीच में आता है। आर्यन, अरमान को गुलेल देता है और अभिरा पर निशाना साधने को कहता है। अभिरा छिपने की कोशिश करती है, लेकिन अरमान उसे गुलेल से मारने में कामयाब होता है। इसके बाद अरमान, अभिरा को दादी-सा की अंगूठी पहनाता है और तभी मायरा आ जाती है।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


