YRKKH 16 April: मायरा को अपना बयान बदलने के लिए फोर्स करता है अरमान, कृष बताया सच

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today's Episode: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आज के एपिसोड में अरमान, मायरा पर अपना बयान बदलने को कहता है। हालांकि, अभिरा बीच में आ जाती है।

YRKKH 16 April: मायरा को अपना बयान बदलने के लिए फोर्स करता है अरमान, कृष बताया सच

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today 16 April: स्टार प्लस के फेमस शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आज के एपिसोड में मायरा, अरमान को बताती है कि हॉस्टल में क्या हुआ था। अरमान, मायरा की पूरी बात सुने बिना ही ये मान लेता है कि मायरा ने सेल्फ डिफेंस में मेहर को धक्का दिया था। मायरा बार-बार अरमान को समझाने की कोशिश करती है, लेकिन अरमान, मायरा को वही कहने के लिए कहता है जो वो बोल रहा है।

अरमान को समझाती है अभिरा

इस बीच अभिरा आ जाती है। अभिरा स्टेटमेंट फाड़ देती है। अभिरा कहती है कि उसे पूरा यकीन है कि मायरा ने कुछ नहीं किया है। सेल्फ डिफेंस में भी उसने मेहर को धक्का नहीं मारा है। मायरा इमोशनल हो जाती है। अरमान, अभिरा को समझाने की कोशिश करता है कि कोई भी मायरा की बात पर यकीन नहीं करेगा इसलिए ये कहना ज्यादा सही है कि उसने जो किया सेल्फ डिफेंस में किया। अभिरा, अरमान को समझाती है कि किसी और को यकीन हो न हो, लेकिन मायरा के मम्मी पापा को उसपर यकीन होना चाहिए।

ये रिश्ता क्या कहलाता है

अभिरा बनती है मायरा की वकील

अरमान समझ जाता है और नया स्टेटमेंट लिखता है। इसके बाद अरमान, मायरा से कहता है, ‘आप पुलिस आंटी को अपना स्टेटमेंट दे देना और उन्हें बता देना कि मैं आपका वकील हूं।’ मायरा ऐसा करने से मना कर देती है। मायरा कहती है कि वो अभिरा को अपना वकील चुनना चाहती है। अभिरा इमोशनल हो जाती है और मायरा को गले लगा लेती है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है

कृष का फोन चेक करती है तान्या

उधर तान्या, कृष से उसका फोन छिनती है और कॉल हिस्ट्री चेक करने लगती है। तान्या को पता चल जाता है कि कृष ने ही मेहर को मायरा की लोकेशन भेजी थी। तान्या भड़क जाती है। कृष सारी बातें कुबूल कर लेता है। कृष, तान्या को बताता है कि वो मेहर के सारे आढ़े तेढें काम करता है और मेहर उसके बदले उसे पैसे देती थी।

कृष बताता है सच

कृष, तान्या से कहता है, ‘ये बात किसी को नहीं पता चलनी चाहिए। काम में घपला तो अरमान भैया बर्दाश्त कर लेंगे, लेकिन अगर उन्हें पता चला कि मैंने मेहर को मायरा की लोकेशन दी थी तो वो मुझे छोड़ेंगे नहीं।’ कृष, तान्या को समझाता है कि उसने ये सब इसलिए किया क्योंकि उसे मेहर की सच्चाई पता नहीं थी। तान्या, कृष पर चिल्लाती है और कहती है, 'लेकिन तुम्हे ये तो पता था न कि अरमान भैया और मेहर की शादी टूट गई है। फिर तुमने उसे मायरा की लोकेशन क्याें दी?'

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।