YRKKH 13 Feb: कोमा में थी अभिरा, विद्या की वजह से हुई अरमान से अलग, मायरा की कस्टड़ी के लिए लड़ी लड़ाई

Feb 13, 2026 03:53 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

YRKKH Written Update: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आज के एपिसोड में फ्लैशबैक दिखाया गया। बताया गया कि आठ साल पहले अरमान और अभिरा के बीच असल में क्या हुआ था।

YRKKH 13 Feb: कोमा में थी अभिरा, विद्या की वजह से हुई अरमान से अलग, मायरा की कस्टड़ी के लिए लड़ी लड़ाई

YRKKH Today's Episode: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के 13 फरवरी के एपिसोड की शुरुआत अरमान से होती है। अरमान को गुस्से में देख मायरा गैरेज वालों को कॉल करती है। अभिरा का फोन वाणी (मुक्ति) उठाती है। फोन पर मायरा और वाणी की लड़ाई हो जाती है। अभिरा आकर वाणी से फोन ले लेती है। वहीं अरमान, मायरा से फोन लेकर कॉल काट देता है।

पौद्दार हाउस पहुंचेगी अभिरा

वाणी, अभिरा को बताती है कि फोन पर कोई उसके बारे में गलत बोल रहा था इसलिए उसे गुस्सा आ गया। अभिरा, वाणी को घर भेज देती है और खुद रोने लगती है। अभिरा फ्लैशबैक में जाती है। डांस कॉम्पिटिशन वाले दिन अभिरा, वाणी को हॉस्पिटल लेकर जाती है। इसी बीच एम्बुलेंस का एक्सीडेंट हो जाता है। अभिरा कोमा में चली जाती है और दो हफ्ते बाद कोमा से उठती है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है

विद्या देगी अभिरा को झटका

कोमा से उठते ही अभिरा, मायरा से मिलने जाती है। हालांकि, विद्या, अभिरा को किसी से नहीं मिलने देती है। अभिरा, विद्या को समझाने की कोशिश करती है कि उसका एक्सीडेंट हो गया था और वो हॉस्पिटल में थी। लेकिन, विद्या, अभिरा की बातों पर विश्वास नहीं करती है। इतना ही नहीं, विद्या, अभिरा के हाथ में कस्टडी के पेपर्स भी थमा देती है।

अभिरा लेगी बड़ा फैसला

अभिरा, अरमान और मायरा से मिलने की जिद करती है। हालांकि, विद्या उसे पौद्दार हाउस के अंदर कदम रखने नहीं देती है। अभिरा बेहोश हाे जाती है। ऐसे में विद्या कार से अभिरा और मायरा की कस्टडी के पेपर्स हॉस्पिटल भिजवा देती है। होश में आने के बाद अभिरा, मायरा की कस्टडी के लिए लड़ना फैसला लेती है। वहीं डॉक्टर उसे बताती हैं कि वाणी ट्रॉमा में है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;