YRKKH 13 April: मेहर की सारी पोल खोलती है अभिरा, मायरा को मिलते जाते हैं सारे सबूत
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 13 April Episode in hindi: स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिरा, अरमान को बताती है कि आठ साल पहले आग मेहर ने लगाई थी।

YRKKH 13 April 2026 Written Update: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के 13 अप्रैल के एपिसोड में अभिरा, अरमान को सारी बातें बताती है। अभिरा कहती है, ‘आठ साल पहले मेहर ने मुक्ति को जान से मारने के लिए आग लगवाई थी। मैं उस दिन तुम्हें मायरा के पास इसलिए भेजा था क्योंकि अगर मुक्ति को बचाने कोई और जाता है तो मेहर उसके भरोसे का फायदा उठाती है और उसे ले जाती।’
आती हैं दादी-सा
अरमान ये सब सुनकर दंग रह जाता है। अभिरा अपना फोन ढूंढने लगती है। अभिरा कहती है कि उसके फोन में मेहर के खिलाफ सबूत है। अरमान, अभिरा को बताती है कि डॉक्टर ने उसे उसका फोन नहीं दिया। अभिरा को फिर याद आता है कि उसका फोन रूम में ही रह गया था। इसके बाद, दादी-सा आती हैं और वो बताती हैं कि अभिरा का फोन उनके पास है। उन्होंने फोन को संभालकर अपने कमरे में रखा है।
अभिरा का फोन
इसी बीच पौद्दार हाउस में माधव स्पीकर पर अभिरा का गाना चलाता है। मायरा चिढ़ जाती है और स्पीकर बंद करने दादी-सा के कमरें में जाती है। तभी मायरा की नजर अभिरा को फोन पर पड़ती है। फोन का वॉलपेपर देख मायरा दंग रह जाती है। मायरा कहती है, ‘क्या सच में वो मुझसे प्यार करती हैं? उनका फोन चेक करती हूं।’
मेहर का वीडियो
मायरा, अभिरा का फोन खोलने के लिए अपने बर्थ डेट डालती है और फोन खुल जाता है। मायरा चौंक जाती है। इसके बाद मायरा, अभिरा की गैलरी चेक करती है। मायरा ये देखकर दंग रह जाती है कि गैलरी में मुक्ति की कम और उसकी फोटोज ज्यादा हैं। इसके बाद, मायरा को मेहर का वीडियो मिलता है। वीडियो देख मायरा को यकीन नहीं होता है।
मेहर को खरीखोटी सुनाती है मायरा
इतने में अभिरा के फोन पर मेहर का वीडियो कॉल आता है। मायरा डर जाती है और उसके हाथ से फोन छूट जाता है। मेहर बिना देखे बोलना शुरू कर देती है। मायरा सारी बातें सुन लेती है और मेहर को सुनाती है। विद्या, मायरा की आधी बातें सुनती है। उसे समझ नहीं आता है कि मायरा अचानक से मेहर से ऐसे क्यों बात करने लगी।
अरमान का कॉल
इसी बीच विद्या के फोन पर अरमान का कॉल आता है। अरमान कहता है कि वो मेहर से शादी नहीं करेगा। इतना ही नहीं, अरमान, विद्या से रिक्वेस्ट करता है कि वो मायरा का ध्यान रखे और उसे अकेले कहीं जाने न दे।
मायरा का निर्णय
वहीं मेहर डर जाती है। एक तरफ, मेहर अपने घर से निकलती है। दूसरी तरफ, मायरा को इस बात का एहसास होता है कि उसने मेहर के सामने सब बोल दिया। अब कहीं वो मुक्ति को न नुकसान पहुंचाए। ऐसे में मायरा, मुक्ति को बचाने अकेले हॉस्टल निकल जाती है।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


