YRKKH 10 March: मनीषा को होती है अपने बेटे आर्यन की टेंशन, अभिरा की मदद करता है अरमान
YRKKH Today's Episode: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आज के एपिसोड में मनीषा को अभिरा से ज्यादा अपने बेटे आर्यन की टेंशन होगी। आर्यन इंडिया वापस लौटने वाला है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 10 March 2026 Episode: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के 10 मार्च के एपिसोड में अभिरा, दादी-सा को पौद्दार हाउस के अंदर लाती है। जब हाल में अभिरा और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहते हैं तब अरमान के फोन पर मायरा के प्रिंसिपल का कॉल आता है। ये वीडियो कॉल होता है। अरमान से गलती से कॉल पिक हो जाता है। अरमान को डर लगता है कि कहीं मायरा, अभिरा को देख न ले, लेकिन अभिरा सही वक्त पर पीछे मुड़ जाती है। ऐसे मायरा की नजर अभिरा पर नहीं पड़ती है।
विद्या की साजिश
काजल, विद्या को वॉर्निंग देती है। काजल कहती है कि अभिरा को यहां से बाहर निकालिए भाभी-सा वरना अगर अरमान को सच पता चला तो वो आपको बाहर निकाल देगा। ये सुनते ही विद्या, दादी-सा का पास जाती है। विद्या के पैर से ऑक्सीजन मशीन का प्लग निकल जाता है और दादी-सा को सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। अभिरा को समझ नहीं आता कि दादी-सा को एकदम से क्या हुआ है। इसी बीच अरमान आता है और ऑक्सीजन मशीन का प्लग लगाता है।
अरमान का गुस्सा
अरमान भड़क जाता है और अभिरा का हाथ पकड़कर उसे पौद्दार हाउस से बाहर निकालता है। उसे लगता है कि अभिरा की लापरवाही की वजह से दादी-सा की जान जाने वाली थी। वहीं विद्या जानबूझकर चुप रहती है। इसी बीच, माधव, अरमान को रोकते हैं। माधव, विद्या से सवाल करते हैं। हालांकि, विद्या इनकार कर देती है।
दादी-सा से माफी मांगती है अभिरा
अभिरा डर जाती है। अभिरा तमाशे के खत्म होने के बाद दादी-सा के पास जाती है और उनसे माफी मांगती है। दादी-सा को होश आता है। अभिरा, दादी-सा को कविताएं सुनाती है और खाना खिलाती है। अरमान दूर खड़े ये सब देख रहा होता है। जब दादी-सा को खाना खिलाते वक्त अभिरा के हाथ से कविता की किताब गिरती है तब अरमान आकर किताब पकड़ लेता है। कुछ देर के लिए अरमान, अभिरा की आंखों में खो जाता है।
मनीषा का डर
वहीं मनीषा डरी डरी रहती है। वह अपने पति मनोज को बताती है कि आर्यन घर आने वाला है, लेकिन अकेले नहीं। वह अपने साथ अपनी गर्लफ्रेंड को भी लाने वाला है। मनीषा को इस बात का डर होता है कि जब ये बात दादी-सा को पता चलेगी तब क्या होगा।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


