YRKKH 05 March: मायरा की नफरत देख टूटी अभिरा, अरमान के सामने एक्सपोज हुईं दादी-सा
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today's Episode: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आज के एपिसोड में अभिरा को मायरा का गुस्सा देखने काे मिलेगा। उसे पता चल जाएगा कि वो उससे कितना नफरत करती है।

YRKKH 05 March 2026 Episode: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के 05 मार्च के एपिसोड में मायरा, अरमान से मिलकर खुश हो जाती है। वो सबको बताती है कि उसके साथ उसकी दोस्त मुक्ति भी आई है। जब मुक्ति, पौद्दार परिवार को देखती है तो परेशान हो जाती है। वहीं मुक्ति को देख मेहर छीप जाती है। मुक्ति, पौद्दार परिवार के सदस्यों को पहचान तो नहीं पाती है, लेकिन उसे कुछ कुछ याद आने लगता है। हालांकि, वो कुछ बोलती नहीं है। इसी बीच, मायरा, अरमान को लेकर अंदर जाती है।
मायरा का टैटू
मायरा, अरमान को बताती है कि उसने टैटू बनवाया है। इसके बाद अरमान पट्टी हटाता है और ‘मां’ का टैटू देख हैरान रह जाता है। अभिरा भी वहीं खड़ी रहती है। अभिरा को लगता है कि मायरा ने उसके लिए ‘मां’ का टैटू बनवाया है। हालांकि जब मायरा अपना टैटू देखती है तब उसका रिएक्शन देख अभिरा दंग रह जाती है। मायरा रोने लगती है। चिल्लाने लगती है। अपने टैटू को मिटाने की कोशिश करती है। वह कहती है कि उसे इस नाम से भी नफरत है। वो ‘पापा’ का टैटू बनवाने गई थी। उसे नहीं पता ‘मां’ का टैटू कैसे बन गया।
दादी-सा का प्लान
मायरा की नफरत देख अभिरा टूट जाती है। दादी-सा, अभिरा को संभालती हैं। अभिरा की हालत देख दादी-सा एक फैसला लेती हैं। वह अरमान और अभिरा को एक जगह बुलाती हैं। अरमान दादी-सा के कहने पर उस जगह पहुंचता है और अभिरा को वहां देख दंग रह जाता है। अभिरा कुछ कहे उसे पहले उसका फोन बजने लगता है। अरमान, अभिरा से उसका फोन लेता है और कॉल उठाता है। कॉल पर दादी-सा की आवाज सुन अरमान हैरान हर जाता है। अरमान को समझ आ जाता है कि दादी-सा, अभिरा के साथ मिली हुई हैं।
आगे क्या होगा?
अब आगे क्या होगा? क्या दादी-सा, अरमान और अभिरा के बीच की गलतफहमी को दूर कर पाएंगी? क्या मुक्ति को याद आ जाएगा कि पौद्दार परिवार ने उसके साथ क्या किया था और मायरा कौन है?
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


