टीआरपी में टॉप शोज को टक्कर देगा ‘ओ हमनवा तुम देना साथ मेरा’? जानें, क्यों हो रही शो की चर्चा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

स्टार प्लस पर एक नए सीरियल ‘ओ हमनवा तुम देना साथ मेरा’ ने दस्तक दी है। सीरियल के शुरू होते ही इंस्टाग्राम पर शो की रील्स वायरल हो रही हैं और लोग शो को लेकर काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है ये शो और क्या स्टार प्लस का नया शो टीआरपी लिस्ट के टॉप शोज को टक्कर दे पाएगा?

Star Plus new show

स्टार प्लस पर एक नाय रोमांटिक फैमिली ड्रामा शुरू हुआ है। इस शो का नाम है ‘ओ हमनवा तुम देना साथ मेरा’। शो अभी कुछ दिन पहले ही शुरू हुआ है और शुरू होते ही सोशल मीडिया पर लोग इस सीरियल की चर्चा कर रहे हैं। इस शो को लोग सोशल मीडिया पर काफी प्यार दे रहे हैं। माना जा रहा है कि शो काफी अच्छा परफॉर्म कर सकता है। आइए जानते हैं क्यों लोग इस नए रोमांटिक फैमिली ड्रामा की इतनी चर्चा कर रहे हैं और क्या ये शो टीआरपी में टॉप शोज को टक्कर दे सकेगा?

सोशल मीडिया पर क्यों हो रही चर्चा?

शो की सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा के पीछे सबसे बड़ी वजह है इस शो के मेन लीड। इस शो में श्रीति झा और शब्बीर अहलूवालिया मेन लीड में नजर आ रहे हैं। इसी जोड़ी की वजह से फैंस शो को लेकर काफी उत्साहित हैं। इससे पहले श्रीति झा और शब्बीर की जोड़ी सीरियल कुमकुम भाग्य में नजर आई थी। इस शो में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था और इनकी जोड़ी एक हिट जोड़ी थी।

कुमकुम भाग्य में अभि और प्रज्ञा के किरदार में इस जोड़ी ने खूब प्यार लूटा था। अब ‘ओ हमनवा तुम देना साथ मेरा’ में अपराजिता और रक्षित बनकर ये हिट जोड़ी फैंस का दिल जीतने को तैयार है। इस हिट जोड़ी को एक नए शो और नए किरदारों में देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं और यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इस नए शो को प्यार मिल रहा है और इसकी रील्स वायरल हो रही हैं।

क्या है शो की स्टोरीलाइन?

‘ओ हमनवा तुम देना साथ मेरा’ की शुरुआत 20 अप्रैल से हुई है। शो में श्रीति(अपराजिता) का किरदार एक ऐसी लड़की का दिखाया है जो अपने पति के अत्याचारों से तंग आकर अपने मायके लौट गई है। वो अपने मायके लौटने के बाद भी डर के साये में हैं कि कहीं उसका पति उसके घर ना पहुंच जाए।

वहीं, रक्षित का किरदार एक कूल, मजाकिया, संजीदा और अमीर लड़के का है। दोनों की मुलाकात एक ट्रेन में होती है और फिर यहीं से दोनों की कहानी शुरू होती है। रक्षित का भी अपना एक पास्ट है जिसका खुलासा अभी पूरी तरीके से नहीं किया गया है। इस सीरियल में आपको अपराजिता और रक्षित के बीच नोकझोंक भी देखने को मिलेगी। अब फैंस को इंतजार है कि इस शो में रक्षित और अपराजिता की लव स्टोरी की शुरुआत कैसे होगी?

क्या टीआरपी में टॉप शोज को दे पाएगा टक्कर?

‘ओ हमनवा तुम देना साथ मेरा’ की टीआरपी रिपोर्ट अगले हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में मिलेगी। शो लोगों के दिल में जगह बना पाया है या नहीं, ये टीआरपी लिस्ट देखने के बाद ही पता चलेगा। पर जिस तरह से सोशल मीडिया पर इस शो को प्यार मिल रहा है और जिस तरह फैंस शब्बीर और श्रीति की जोड़ी को लेकर उत्साहित हैं, उसे देखकर लगता है कि ये शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप शोज को टक्कर दे सकता है।

जी टीवी के पॉपुलर शो कुमकुम भाग्य में शब्बीर और श्रीति झा ने 7 से 8 साल तक काम किया। इस शो की शुरुआत साल 2014 में हुई थी। शब्बीर और श्रीति 2021-22 तक शो का हिस्सा रहे। इसके बाद शो की कहानी जब आगे बढ़ी तो शो की कास्ट में भी बदलाव किए गए। श्रीति झा और शब्बीर की जोड़ी ने इस शो के शुरुआती सालों में शानदार टीआरपी दिलाई। साल 2015-2016 के दौरान कुमकुम भाग्य ने नंबर 1 का खिताब कई बार हासिल किया। अब क्या स्टार प्लस का नया शो भी ये मुकाम हासिल कर पाएगा?

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीTRP में टॉप शोज को टक्कर देगा ‘…तुम देना साथ मेरा’? क्यों हो रही शो की चर्चा