
'वो तो अभी मुमकिन नहीं है...', क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा में होगी दयाबेन की वापसी?
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन के किरदार की कमी हर किसी को खल रही है। फैंस जानना चाहते हैं कि क्या दयाबेन कभी शो में वापस आएंगी? अब इस सवाल का जवाब शो में अब्दुल का किरदार निभाने वाले शरद संकला ने दिया है।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा का नाम जब भी लिया जाता है, लोगों को दयाबेन का किरदार याद आ जाता है। शो में दिशा वकानी दयाबेन का किरदार निभाती थीं। हालांकि, काफी सालों पहले ही शो से दयाबेन का किरदार गायब हो गया था। अब फैंस को इंतजार है कि दिशा वकानी यानी दयाबेन का किरदार एक बार फिर शो में वापसी करे। इस बारे में शो में अब्दुल का किरदार निभानेवाले शरद संकला ने बात की। उन्होंने कहा कि अभी तो ये मुमकिन नहीं है।
Awaara Musaafir पॉडकास्ट में शरद संकला से पूछा गया कि क्या शो में दयाबेन की वापसी कब होगी? इसपर शरद संकला ने कहा, "वो तो अभी मुमकिन नहीं है। बोल भी नहीं सकते। आ भी सकती हैं, नहीं भी आ सकती हैं।
दयाबेन की वापसी के सवाल पर क्या बोले अब्दुल?
उन्होंने कहा कि हमारे प्रोड्यूसर किसी भी एक्टर को छोड़ना नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा, “कितना साल हो गया दया के किरदार को गए हुए? 8 साल। 8 साल से फिर भी आप तारक मेहता देख रहे हैं। फिर भी आप तारक मेहता में दया को मिस कर रहे हैं। तो इसका मतलब है कि जैसे ऑडियंस इंतजार कर रही है। वैसे ही असित मोदी भी कर रहे हैं। अगर वो आती हैं तो अच्छी है। अगर नहीं आती हैं तो उसका भी कोई रास्ता निकाला जाएगा। प्रोड्यूसर तो हमारा यही चाहेगा, मेरी पुरानी एक्टर है, आना चाहिए। फिर उसकी लाइफ में क्या चलता है, क्या है, क्या नहीं, क्या निर्णय है। सिंपल सी बात है सबकी अपनी-अपनी लाइफ है, वो उनका अपना-अपना निर्णय है। ऑडियंस ने इतना प्यार दिया उस किरदार को, ऑडियंस तो चाहेगी कि वहीं आएं।”
2008 में शुरू हुआ था तारक मेहता का उल्टा चश्मा
तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बात करें तो ये शो साल 2008 में शुरू हुआ था। साल 2008 में शुरू हुआ ये शो आज भी फैंस को एंटरटेन कर रहा है। शो ने 4500 से ज्यादा एपिसोड्स पूरे कर लिए हैं। इस शो को अब तक कई पुराने किरदार अलविदा कह चुके हैं, लेकिन फैंस के बीच अब भी शो की लोकप्रियता कम नहीं हुई है।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




