Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीWhy Salman Khan Mentions Bigg Boss13 Winner Siddharth Shukla after evicting Ashnoor Kaur for physical violence
अशनूर को घर से निकालने के बाद सलमान ने लिया सिद्धार्थ शुक्ला का नाम; 'उनमें गुस्सा था लेकिन…'

अशनूर को घर से निकालने के बाद सलमान ने लिया सिद्धार्थ शुक्ला का नाम; 'उनमें गुस्सा था लेकिन…'

संक्षेप:

बिग बॉस 19 के इस हफ्ते के वीकेंड के वार पर अशनूर कौर को सलमान खान ने बाहर कर दिया। अशनूर को बाहर निकालने के बाद सलमान खान ने बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लिया। 

Nov 30, 2025 06:09 am ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिग बॉस 19 के वीकेंड के वार पर सलमान खान ने शो के एपिसोड में ही अशनूर कौर को घर से निकाल दिया। उन्होंने घरवालों को अशनूर और तान्या का वो वीडियो दिखाया जहां अशनूर ने तान्या को लकड़ी के फट्टे से मारा था। घरवाले वीडियो देखकर हैरान रह जाते हैं। अशनूर के दोस्त प्रणित भी वीडियो देखने के बाद बोले कि अशनूर ने जानबूझकर तान्या को मारा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सलमान ने लगाई अशनूर की क्लास

सलमान खान ने अशनूर को घर से निकालने से पहले उनकी क्लास निकाली। जब अशनूर घर से निकल गईं तब सलमान खान ने घरवालों से कहा कि उन्हें भी बुरा लग रहा है कि अशनूर को इस तरह से घर से जाना पड़ा। इसी बातचीत के दौरान सलमान खान ने बिग बॉस के वीनर गौतम गुलाटी और सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लिया।

अशनूर के जाने पर क्या बोले सलमान खान

सलमान खान ने कहा कि उन्हें काफी बुरा लग रहा है कि ये निर्णय उन्हें बताना पड़ा। उन्होंने कहा कि पता नहीं इस शो कि छवि क्या हो गई है कि जब तक आप लड़ोगे नहीं, गाली नहीं दोगे, तब तक इस घर में टिकोगे नहीं और हकीकत में जो-जो ये सीजन जीता है, उसने ऐसी कोई हरकत नहीं की है। उन्होंने कहा कि ज्यादा वोट्स उसी को मिले हैं जो डिग्निफाइड तरीके से खेला हो, जिसने कम से कम विवाद और मुद्दे जानबूझकर उठाए हैं।

सलमान ने किया सिद्धार्थ शुक्ला का नाम

सलमान ने कहा, “एक कंटेस्टेंट का नाम बता दो जो सीजन का विनर रहा है और उसने ये सब किया है। कुछ बॉर्डरलाइन्स रहे हैं, जिन्होंने सही मुद्दे उठाए हैं, जैसे कि गौतम गुलाटी, सिद्धार्थ शुक्ला...उनमें गुस्सा था, लेकिन जब वो अपनी बात रखते थे तो समझ आता था कि ये सही बोल रहा है। बोलने का तरीका थोड़ा सा अलग है, लेकिन जैसे-जैसे उन्हें ये शो समझ आता था, वो सही होते जाते थे। ये घर उन्हें बावला नहीं बनाता था। वो एक समझबूझ के साथ गेम खेलते थे।”

बता दें, सलमान ने ये भी कहा कि तीन महीने तक कोई भी अपनी पर्सनालिटी छिपाकर नहीं रख सकता है। अशनूर को शुरुआत में अभिषेक बजाज ने बचाया, फिर प्रणित ने अशनूर को सेव किया। लेकिन वो अपने पिता की बातों को बहुत गलत समझ गईं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।