Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीWhy Salman Khan Broke Remembering Late actor Dharmendra Bigg Boss 19 Finale says he was aware private funeral actor
'उन्हें पता था…' क्यों बिग बॉस फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हो गए थे सलमान?

'उन्हें पता था…' क्यों बिग बॉस फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हो गए थे सलमान?

संक्षेप:

Salman Khan Emotional: बिग बॉस 19 फिनाले में सलमान खान धर्मेंद्र को याद करके इमोशनल हो गए थे। उनकी आंखें नम हो गई थीं। अब सूत्रों ने बताया है कि आखिर क्यों सलमान खान धर्मेंद्र के बारे में बात करते हुए इमोशनल हो गए थे। 

Dec 10, 2025 05:25 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिग बॉस 19 फिनाले में सलमान खान अपने पिता समान दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को याद करके इमोशनल हो गए थे। उन्होंने घरवालों को बताया कि जब वो लोग घर में थे तब धर्मेंद्र का निधन हो गया। धर्मेंद्र के निधन के बारे में जानकर सभी घरवालें भी काफी इमोशनल हो गए। सलमान खान इतने ज्यादा इमोशनल हो गए थे कि उनके लिए बात कर पाना भी मुश्किल हो गया था। उनकी आंखों से आंसू बहने लगे थे। अब सूत्रों ने बताया कि क्यों सलमान खान इमोशनल हो गए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्यों धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार को रखा गया प्राइवेट?

एचटी सिटी को करीबी सूत्रों ने बताया, “सलमान खान को दिवंगत धर्मेंद्र के जल्दबाजी में और निजी तौर पर किए गए अंतिम संस्कार के पीछे का कारण पता था, और उन्होंने देओल परिवार के इस कदम का पूरा समर्थन किया। धर्मेंद्र की यही इच्छी थी कि उनकी मृत्यु के बाद उन्हें राजकीय सम्मान न दिया जाए।”

क्यों इमोशनल हो गए थे सलमान खान

सूत्र ने आगे बताया, "अंतिम संस्कार करके उनके बेटे अपने पिता की उसी इच्छी को पूरा कर रहे थे। उन्होंने दिग्गज एक्टर को भव्य विदाई या राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार न देने का दर्दनाक फैसला लिया, जिसके को हकदार थे।" सूत्र ने बताया कि सलमान यही कारण सोचकर इमोशल हो गए थे।

ये भी पढ़ें:बिग बॉस 19: फिनाले में ऐसा क्या हुआ जो रो पड़े सलमान खान, घरवाले रह गए शॉक्ड

24 नवंबर को हुआ था धर्मेंद्र का निधन

10 नवंबर को धर्मेंद्र को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद धर्मेंद्र के निधन की अफवाह उड़ी। धर्मेंद्र के परिवार की ओर से साफ किया गया कि धर्मेंद्र का निधन नहीं हुआ है। इसके बाद अस्पताल से धर्मेंद्र को घर ले जाया गया। घर पर ही उनका इलाज चलता रहा। हालांकि, 24 नवंबर को धर्मेंद्र के निधन की दुखद खबर आई। इसके बाद 27 नवंबर को देओल परिवार ने धर्मेंद्र के लिए प्रार्थना सभा रखी।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।