4 साल की डेटिंग के बाद भी क्यों शादी नहीं कर रहे करण-तेजस्वी? कपल ने बता दी वजह
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश पिछले चार साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। फैंस को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है। अब तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने खुद बताया है कि दोनों ने अभी तक शादी क्यों नहीं की है।

एक्टर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी के सबसे क्यूट कपल में से एक माने जाते हैं। दोनों पिछले चार साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। फैंस बेसब्री से दोनों की शादी का इंतजार भी कर रहे हैं। देसी ब्लिंग के एपिसोड में देखने को मिला कि करण ने तेजस्वी को शादी के लिए प्रपोज किया। तेजस्वी ने हां भी कह दिया है। इस बीच कपल ने खुद बताया कि क्यों उन दोनों ने अबतक शादी नहीं की है?
करण या तेजस्वी? कौन नहीं है शादी के लिए तैयार
नेहा धूपिया के यूट्यूब चैनल पर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश मेहमान बनकर पहुंचे। इस दौरान कपल ने अपनी शादी से जुड़े सवाल का जवाब भी दिया। नेहा ने दोनों से पूछा कि दोनों में से कौन शादी के लिए तैयार नहीं है? करण ने इसके जवाब में तेजस्वी का नाम लिखा। वहीं, तेजस्वी ने करण का। दोनों के जवाब सामने आने के बाद करण ने कहा- मैं दोनों लिखने वाला था। करण ने आगे कहा कि ये हमारे लिए बहुत ही कंफ्यूज करने वाला सवाल है।
तेजस्वी ने बताई शादी न करने की वजह
इसके बाद तेजस्वी प्रकाश ने कहा कि वो दोनों तैयार हैं, लेकिन अभी पूरी तरीके से तैयार नहीं है। तेजस्वी ने कहा, “हम दोनों अभी तैयार नहीं हैं, लेकिन लाइफ में हम तैयार हैं।” तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की मुलाकात साल 2021 में बिग बॉस 15 के घर में हुई थी। दोनों की लव स्टोरी वहीं से शुरू हुई थी।
करण को तेजस्वी से क्या है शिकायत?
देसी ब्लिंग में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की रिलेशनशिप के अलग-अलग पहलुओं के बारे में देखने को मिला। करण कुंद्रा एक एपिसोड में कहते नजर आए कि कभी-कभी उन्हें लगता है कि वो तेजस्वी को पेरेंट कर रहे हैं। उदाहरण देते हुए करण ने समझाया कि अगर तेजस्वी देर रात कहीं से आ रही हैं तो ये उनकी जिम्मेदारी होती है कि वो किसी को उन्हें लेने भेजें। करण ने कहा तेजस्वी को इन सब चीजों का खुद ध्यान रखना चाहिए।
तेजस्वी के गुस्से के बारे में क्या बोले करण?
देसी ब्लिंग में ही करण कुंद्रा ने अपने माता-पिता से वीडियो कॉल पर बात की। करण के पिता ये कहते नजर आए कि तेजस्वी को कुछ चीजों में ध्यान रखना चाहिए। इसके बाद करण ने बताया कि कई बार तेजस्वी गुस्से में बहुत ज्यादा बोल जाती हैं। वो ये नहीं देखती हैं कि सामने कौन खड़ा है। करण ने कहा कि तेजस्वी को बाद में खुद इस चीज का एहसास होता है। वो खुद कहती हैं कि उन्हें करण के पिता के सामने ये नहीं बोलना चाहिए था।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना


