Explainer : टीवी शोज को क्यों कहा जाता है डेली सोप? कौनसा था पहला हिंदी सीरियल

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

टीवी शोज को डेली सोप कहा जाता है। लेकिन क्या आपने सोचा कि इन्हें डेली सोप क्यों कहते हैं। चलिए बताते हैं आपको इसकी वजह और कौनसा था पहला टीवी शो।

Explainer : टीवी शोज को क्यों कहा जाता है डेली सोप? कौनसा था पहला हिंदी सीरियल

टीवी शोज को काफी पसंद किया जाता है। भारतीय महिलाएं खासकर हिंदी टीवी शोज को काफी पसंद करती हैं। टीवी सीरियल्स को डेली सोप कहा जाता है। लेकिन क्या आपने सोचा है कि इन्हें डेली सोप ही क्यों कहते हैं और कहां से ये नाम आया है। इसके अलावा क्या आपको पता है कि पहला हिंदी टीवी शो कौनसा था और कब आया था।

कैसा पड़ा डेली सोप नाम और क्यों

ऐसा कहा जाता है कि 1920 में जब रेडियो को एडवरटाइजर चाहिए थी स्टेशन की रेटिंग और प्रॉफिट्स बढ़ाने के लिए, उन्होंने फिर

घरेलू सामान बेचने वाले सामान को शो को स्पॉन्सर करने के लिए राजी कर लिया। दरअसल, डे टाइम शोज में मोस्टली दर्शक ज्यादातर फीमेल ही थीं जो कंपनी में काम करती थीं या फिर होममेकर्स थीं। कंपनी ने फिर साबून का विज्ञापन करना शुरू कर दिया। शोज को फिर सोप ओपेरास कहा जाने लगा। बाद में फिर इसका नाम सोप ओपेरा से डेली सोप कहा जाने लगा।

पहला हिंदी टीवी शो

पहला हिंदी टीवी सीरियल की बात करें तो जो सबसे पहले टीवी शो आया था वो दूरदर्शन पर था जो 1984 में आया था। यह सोप ओपेरा का पहला हिंदी टीवी शो था। इसके 154 एपिसोड आए थे जिसमें मिडल क्लास परिवार के स्ट्रगल को दिखाया गया था।

बाकी कई पॉपुलर शोज

इसके बाद 1984 में ये जो है शो आया जो काफी पॉपुलर कॉमेडी शो था। इसमें शफी इमानदार और स्वरूप सम्पत थे। इसके बाद 1987 में रामायण शो आया जो काफी हिट था। यहां तक कि आज भी हिट हैं। इसके बाद 1988 में महाभारत शो आया जो बीआर चोपड़ा का था। यह शो भी जबरदस्त हिट था।

कई स्टार्स ने बॉलीवुड से पहले टीवी में किया काम

बता दें कि कई बॉलीवुड स्टार्स ने तो टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस लिस्ट में शाहरुख खान, विद्या बालन, सुशांत सिंह राजपूत, इरफान खान, आयुष्मान खुराना, यामी गौतम और राधिका मदान शामिल हैं।

कुछ करते शो होस्ट, कुछ टीवी में बनते जज

वहीं कई स्टारडम के बाद भी टीवी में एंट्री ली जैसे अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति शो होस्ट किया। सलमान खान ने बिग बॉस शो होस्ट किया और अक्षय कुमार ने खतरों के खिलाड़ी। वहीं कुछ स्टार्स ने कई रिएलिटी टीवी शोज होस्ट किए या उनमें जज बनकर आए।

टीवी के जरिए एक्टर्स घर-घर अपनी पहचान बनाते हैं और दर्शकों के दिल पर राज करते हैं। कई शोज ऐसे भी होते हैं जो सालों साल चलते हैं जैसे ये रिश्ता क्या कहलाता है, तारक मेहता का उल्टा चश्मा, अनुपमा।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।