कौन हैं वंशज सिंह? प्रिंस नरूला ने लगाई क्लास, कहा- आप मेरे फैन थे, इस बात की मुझे शर्मिंदगी है

Mar 02, 2026 07:28 am ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

The 50: ‘द 50’ के वंशज सिंह सुर्खियों में हैं। दरअसल, शो से बाहर होने के बाद वंशज ने प्रिंस नरूला और करण पटेल के बारे में बहुत बातें कही थीं। अभी जब वंशज की शो में वापसी हुई है तब प्रिंस को उनके वीडियोज दिखाए गए हैं।

कौन हैं वंशज सिंह? प्रिंस नरूला ने लगाई क्लास, कहा- आप मेरे फैन थे, इस बात की मुझे शर्मिंदगी है

रिएलिटी शो ‘द 50’ के वंशज सिंह की प्रिंस नरूला ने क्लास लगाई है। दरअसल, वंशज ‘द 50’ के कंटेस्टेंट हैं। प्रिंस नरूला और करण पटेल ने अपनी पावर का इस्तेमाल कर ‘द 50’ के पहले दिन वंशज को बाहर कर दिया था। शो से बाहर आने के बाद वंशज ने वीडियो पोस्ट कर प्रिंस और करण को ट्रोल किया था। ऐसे में जब वंशज शो में वापस आए तब गेम मास्टर लायन ने प्रिंस को वंशज के वीडियोज दिखाए।

प्रिंस का गुस्सा

वीडियोज देखने के बाद प्रिंस ने सबको हॉल में बुलाया और बताया कि वंशज बाहर बहुत गंद बोलकर आया है। प्रिंस ने ये भी कहा कि आप मेरे फैन थे मुझे इस बात की शर्मिंदगी है। जब माहौल खराब होने लगा तब रजत दलाल, वंशज को बाहर लेकर गए और समझाया।

मिस्टर फैजू ने पढ़ाया पाठ

रजत की बातें सुनने के बाद वंशज ने सबसे माफी मांगी। प्रिंस ने वंशज से कहा कि अब वह पॉजिटिव कंटेंट बनाएं। करण पटेल ने कहा, ‘तुम्हे जो कहना है कहो, लेकिन जब लड़कियों से बात करते हाे तो थोड़ा तमीज से।’ वहीं मिस्टर फैजू ने कहा, ‘जब कोई कुछ बोलता है तो सुन लिया कराे। तुरंत जवाब मत दिया करो। तुरंत जवाब देते हो तो सामने वाले को लगता है कि बदतमीजी कर रहे हो। अपने पॉइंट्स रखो, लेकिन बात सुनने के बाद।’

कौन हैं वंशज सिंह?

वंशज सिंह 22 साल के हैं। वह एक पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं जो गेमिंग और पॉप-कल्चर कंटेंट के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने जुलाई 2015 में अपना YouTube चैनल लॉन्च किया था और तब से लेकर अब तक उन्होंने अपना एक मजबूत फैनबेस बना लिया है। खबर लिखने तक इंस्टाग्राम पर 1.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं और यूट्यूब पर चार लाख आठ हजार सब्सक्राइबर्स हैं। उन्होंने ‘द 50’ से पहले MX Player के Playground सीजन 4 में हिस्सा लिया था।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।