सोराब बेदी कौन हैं, क्यों हो रहे हैं वायरल? एक्स गर्लफ्रेंड ने बताई ब्रेकअप की वजह

Mar 10, 2026 01:46 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

सोराब बेदी के रील्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में उनका नाम मलाइका अरोड़ा के साथ जोड़ा गया था। वहीं अब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने उनके ब्रेकअप की वजह बताई है।

सोराब बेदी कौन हैं, क्यों हो रहे हैं वायरल? एक्स गर्लफ्रेंड ने बताई ब्रेकअप की वजह

सोराब बेदी रिएलिटी शो ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला X6’ के विनर हैं। आपने ‘आंख्या में आंख घाली जो बेरां’ गाना तो सुना होगा? सोराब ने शो जीतने के बाद अपनी को-कंटेस्टेंट निहारिका तिवारी के साथ इस गाने पर रील बनाई थी। उनकी रील इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। दो दिन पहले सोराब ने मलाइका अरोड़ा के साथ फोटोज शेयर की थीं। उन फोटोज में मलाइका और सोराब की नजदीकियां देख लोग पूछने लगे कि क्या दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं अब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने उनके रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है।

सोराब बेदी कौन हैं?

सोराब बेदी 31 साल के हैं। वह एक्टर, मॉडल और रिएलिटी टीवी स्टार हैं। MTV स्प्लिट्सविला X6 (सीजन 16) के फैंस और उनके साथी कंटेस्टेंट्स ने उन्हें ‘राजमा चावल’ निकनेम दिया है। रिएलिटी शो में आने से पहले सोराब ने ‘चाँद जलने लगा’ (रौनक सहगल का रोल), ‘दिलवाली दूल्हा ले जाएगी’ (कार्तिक कौशल का रोल) जैसे शो किए हैं।

कौन है सोराब की एक्स गर्लफ्रेंड?

सोराब की एक्स गर्लफ्रेंड का नाम अपूर्वा रामपाल है। सोराब और अपूर्वा नौ साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। अपूर्वा ने सोशल मीडिया पर क्वेश्चन आंसर सेशन के दौरान अपने और सोराब के रिलेशनशिप के बारे में बात की।

कैसे हुआ ब्रेकअप?

अपूर्वा ने बताया कि उनके बीच कुछ गलतफहमियां थीं, लेकिन जब सोराब ने रियलिटी शो में हिस्सा लेने का फैसला लिया था तब वे रिलेशनशिप में थे। अपूर्वा ने आगे बताया कि उन्हें सोराब को स्प्लिट्सविला में जाने के लिए मोटिवेट किया था क्योंकि वो चाहती थीं कि सोराब अपने करियर में आगे बढ़े। हालांकि, शो के दौरान उन दोनों के बीच चीजें बदल गईं और उनका ब्रेकअप हो गया।हमारे ब्रेकअप की वजह स्प्लिट्सविला थी।

स्प्लिट्सविला में इस लड़की के करीब थे सोराब

सोराब बेदी स्प्लिट्सविला में अपनी को कंटेस्टेंट निहारिका तिवारी के करीब थे। हाल ही में जब उनसे इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं तो सोराब ने कहा कि अभी वो एक-दूसरे को जानने की कोशिश कर रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा के साथ फोटोज क्यों पोस्ट की थीं?

मलाइका अरोड़ा ने मुंबई में अपना बार ‘स्वीनी’ शुरू किया है। इसी की ओपनिंग पर सोराब ने मलाइका के साथ फोटोज पोस्ट कर उन्हें बधाई दी थी। हालांकि, जैसे ही उनके लिंकअप की खबरें उड़ने लगीं सोराब ने पोस्ट डिलीट कर दी।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।