नवाजुद्दीन सिद्दीकी का सबसे फनी ऑडिशन, सीनियर ने कास्टिंग डायरेक्टर को सिखाया था सबक
Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने उनका करियर चमकने से पहले बहुत स्ट्रगल किया। इस दौरान उन्हें कई मजेदार अनुभव हुए। लेकिन उनका पसंदीदा और सबसे फनी ऑडिशन यह था।

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी को आज किसी परिचय की जरूरत नहीं है, लेकिन एक वक्त था कि जब उन्होंने भूखे पेट रहकर और छोटी-मोटी नौकरियां करके भी ऑडिशन दिए हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बहुत टफ स्ट्रगल देखा है, लेकिन बावजूद इसके हार नहीं मानी और एक्टिंग की दुनिया में कोशिश करते रहे। उनकी किस्मत चमकी फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से। इसके बाद उन्होंने मुड़कर नहीं देखा। लेकिन उससे पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने जो स्ट्रगल किया और उस दौरान जो ऑडिशन दिए, उनके यादगार किस्से वो आज भी अपने पॉडकास्ट में साझा करते हैं। ऐसा ही एक किस्सा उन्होंने अपनी जर्नी के सबसे फनी ऑडिशन का सुनाया था।
ऑडिशन ले रहा था 5 साल जूनियर लड़का
नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने एक सीनियर एक्टर के साथ ऑडिशन देने गए हुए थे। जब वो ऑडिशन वेन्यू पर पहुंचे तो यहां उन्हें पता चला कि उनके ही साथ का एक लड़का ऑडिशन ले रहा है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि उन्होंने वहां पर कुछ ऐसा फेस किया जिसे वो कभी नहीं भूल पाएंगे। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया, "जो बंदा ऑडिशन ले रहा था वो हमारा जूनियर था। लेकिन अब ऐसी जगह पर, ऐसी पोजिशन पर था जहां वो हमारा ऑडिशन ले रहा है।" नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि उनका जूनियर रहा वो लड़का अपने कॉलर चढ़ाकर पूरे रुबाब के साथ बैठा हुआ था। लेकिन आगे जो हुआ इसकी उम्मीद उन्होंने नहीं की थी।
10 पेज याद करने को दिए गए थे 10 मिनट
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया, "जाते ही हमें 10-10 पेज पकड़ा दिए और कहा 10 मिनट हैं आपके पास। हम बोले- 10 मिनट!? 10 मिनट में 10 पेज कैसे याद कर लेंगे यार? सभी लोगों ने खटाखट याद करना शुरू कर दिया। तो जो लड़का था जो ऑडिशन ले रहा था। उसने बाद में कहा- हां दादा आ गए! ऑडिशन लें आपका? उन्होंने कहा- हां बेटा ले।" नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि उनके सीनियर को कुछ याद नहीं था। वो उस ऑडिशन ले रहे जूनियर लड़के से बोले- बेटा मैंने ऑडिशन दिया और बाद में अगर तूने यह किसी को दिखाया नहीं तो मैं क्या कर लूंगा? उसने कहा- क्या बात कर रहे हो दादा। सबको दिखाएंगे। तो सीनियर ने कहा- तू बुला ले सबको पहले।
'एक्शन' बोलते ही शुरू हुआ मजेदार एक्ट
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि उस जूनियर लड़के ने ऑफिस में वहां पर जितने भी लोग थे सबको बुला लिया और कहा- एक्शन! इसी के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीके वो सीनियर शुरू हो गए। उन्होंने कहा, "तू मेरा 5 साल जूनियर था। तू मेरे घर पर खाना बनाता था। ऐसे हाथ जोड़ कर तू बोलता था मुझे खाना खिला दो। मैं भूखा हूं। मुझे पैसे दे दो। मुझे स्ट्रगल करना है। आज तू मेरा ऑडिशन लेगा। तेरी औकात तू मेरा ऑडिशन लेगा।" नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि एक्टिंग के बहाने उनके सीनियर ने उस जूनियर लड़के को बेहिसाब सुनाया और गालियां तक दीं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी इसे अपने करियर का सबसे मजेदार ऑडिशन एक्सपीरियंस मानते हैं।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


