क्या गेम के लिए धनश्री वर्मा ने किया पर्सनल लाइफ का इस्तेमाल? अर्जुन बोले- लोग भूल जाते हैं कि…
धनश्री वर्मा ने राइज एंड फॉल शो के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ पर काफी बातें की हैं। जब इस बारे में अर्जुन बिजलानी से पूछा गया तो उन्होंने इस पर अपनी राय दी। इसके अलावा उन्होंने कुछ सवाल भी उठाए हैं।

राइज एंड फॉल शो में धनश्री वर्मा कंटेस्टेंट बनकर आई थीं। शो के दौरान धनश्री ने पर्सनल लाइफ को लेकर काफी शॉकिंग स्टेटमेंट दिए और साथ ही एक्स पति युजवेंद्र चहल के खिलाफ भी काफी कुछ बोला जिससे लोगों को लग रहा था कि वह गेम के लिए अपनी पर्सनल लाइफ को यूज कर रही हैं। अब शो के विनर अर्जुन बिजलानी से जब इस बारे में पूछा तो जानें उन्होंने क्या कहा।
क्या बोले अर्जुन
अर्जुन ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘वह रो रही थीं और अपनी पास्ट लाइफ के कुछ किस्से बता रही थीं। मैं उनकी बात सुन रहा था और अपना ओपीनियन दिया क्योंकि वो सिर्फ एक नॉर्मल बातचीत थी।’
मैं ऐसा नहीं करता
अर्जुन ने आगे कहा, ‘मैंने कुछ भी गेम के लिए नहीं किया। मेरे लिए वो सिर्फ एक सहानुभूति का मोमेंट था। उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ ओपनली बोला है। मैं ऐसा नहीं करता।’
हमें कैसे पता झूठ बोल रही हैं या…
अर्जुन ने आगे कहा, ‘कभी-कभी लोग भूल जाते हैं कि कॉम्पटेटिव माहौल में भी हम इंसान हैं। किसी कि केयर करना मतलब ये नहीं कि हम वीक हैं। उन्होंने किसी को लेकर कुछ कहा। मुझे समझ नहीं आता कि ये इतना बड़ा टैबू क्यों है किसी लड़के के लिए पार्टी करना या हैंगआउट करना? अब वह झूठ बोल रही हैं या सिर्फ गेम के लिए कर रही हैं वो हमें कैसे पता चलेगा।’
अरबाज-धनश्री मामले पर बोले
अरबाज और धनश्री के हग वाले कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर जब पूछा तो अर्जुन बोले, ‘जब मुझे पता चला था तो मैंने अरबाज को बोला था कि वो आपकी गर्लफ्रेंड नहीं है या कोई ऐसी जो आपके लिए बहुत जरूरी होगी। लेकिन जब मैंने देखा कि धनश्री खुद रिएक्ट नहीं कर रही हैं तो मैं कौन होता हूं इंटरफेयर करने वाला।’
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


