विशाल ददलानी को क्या इंडियन आइडल शो से किया बाहर? सिंगर ने आंसू साफ करते हुए कहा जो भी…
विशाल ददलानी ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और इस मुद्दे पर अपना रिएक्शन दिया है कि क्या उन्हें शो से निकाल दिया है कि नहीं।

इंडियन आइडल शो को दर्शक काफी पसंद करते हैं। इस शो से कई साल से सिंगर विशाल ददलानी जुड़े हैं। वह शो में बतौर जज नजर आते हैं। पिछले कुछ दिनों से यह खबर आ रही थी कि नीट पेपल के लीक होने वाले विवाद पर उनके कमेंट के बाद उन्हें इंडियन आइडल शो से निकाल दिया गया है। अब इस मामले पर विशाल ने चुप्पी तोड़ दी है और पूरा सच बता दिया है।
विशाल ने क्या किया रिएक्ट
विशाल ने मंगलवार को अपना एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इन अफवाह को गलत बताया है। वीडियो में आप देखेंगे कि विशाल सेट पर हैं और वह अपने आंसू साफ करते हुए ड्रामा करते हैं। इसके बाद वह जोर से हंसते हैं और बोलते हैं यहां हूं मैं बेबी।
ऑनलाइन सभी बातों पर विश्वास मत करो
इस वीडियो को शेयर कर विशाल ने लिखा, ‘याद रखो जो भी आप ऑनलाइन देखते हो हमेशा उस पर विश्वास नहीं करना है। काफी मैनुप्लेशन चल रही है। अच्छी लड़ाई को लड़ते रहो और वही कहो जो कहना है।’
लोगों के रिएक्शन
इस वीडियो पर सबके काफी रिएक्शन आ रहे हैं। वहीं कई सेलेब्स ने भी इस पर कमेंट किया है। रघु ने लिखा, इस पोस्ट को बर्नऑल द्वारा स्पॉन्सर किया जाना चाहिए। स्टैंड अप कॉमेडियन अभिषेक उपमन्यु ने फायर इमोजी पोस्ट किया।
नीट पेपर लीक होने पर क्या बोले थे विशाल
बता दें कि विशाल ने नीट पेपर के लीक होने पर कहा था, मैं ये वीडियो इसलिए बना रहा हूं क्योंकि मैं अपना सपोर्ट स्टूडेंट को देना चाहता हूं। इस साल जो भी हुआ वो गलत हुआ और उससे भी ज्यादा गलत है कि किसी भी सरकारी एजेंसी ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है और उससे ज्यादा खराब नेता लोग बोल रहे हैं कि इसमें कोई बड़ी डील नहीं है।
जिनके पास पावर है वो पढ़े-लिखे नहीं
विशाल ने आगे कहा था, ‘जिनके पास पावर है वो पढ़े-लिखे नहीं है। यह भारत को बर्बाद करने वाली बात है। अब आपको पसंद हो कि ना, चाहे आपको अच्छा लगे या नहीं, लेकिन ये सच है। प्लीज अगर पॉसिबल हो तो अच्छे लोगों को चुनें।’
इंडियन आइडल शो
बता दें कि इंडियन आइडल शो की बात करें तो इस शो की शुरुआत 28 अक्टूबर 2004 से हुई थी। इसके बाद से अब तक शो का 16वां सीजन आ रहा है। पहले सीजन को अनु मलिक, सोनू निगम और फराह खान ने होस्ट किया था। वहीं विनर थे अभिजीत सावंत।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


