विकी जैन हुए अस्पताल में भर्ती, अंकिता लोखंडे रख रही हैं पति का ध्यान

विकी जैन हुए अस्पताल में भर्ती, अंकिता लोखंडे रख रही हैं पति का ध्यान

संक्षेप:

विकी जैन की सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें उनके हाथ में चोट लगी है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। विकी से मिलने समर्थ जुरेल भी गए और उन्होंने ही वीडियो शेयर किया है।

Sep 13, 2025 01:58 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

अंकिता लोखंडे के पति और बिजनेसमैन विकी जैन अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल से उनकी फोटो सामने आई है जिसमें उनके हाथ में बैंडेज लगी है। अंकिता, विकी के साथ नजर आ रही हैं और वह पति का ध्यान रख रही हैं। विकी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि उन्हें हुआ क्या इसका पता नहीं चल पाया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या है मामला

विकी का अस्पताल से वीडियो समर्थ जुरेल ने शेयर किया है क्योंकि वह उनसे मिलने अस्पताल गए थे। समर्थ, विकी और अंकिता के काफी अच्छे दोस्त हैं। यहां तक कि वह अंकिता को बहन मानते हैं और रक्षाबंधन पर उन्होंने अंकिता से राखी भी बंधवाई थी। वीडियो शेयर करते हुए समर्थ ने लिखा, बड़े भाई जल्दी रिकवर हो जाओ। इसके बाद समर्थ बाय बोलते हुए जाते हैं तो विकी बोलते हैं बाय मत बोल यार। तब समर्थ बोलते हैं कि अरे मतलब 2 घंटे में मिलता हूं।

बता दें कि विकी इससे पहले पिछले साल भी अस्पताल में भर्ती हुए थे। उस वक्त अंकिता ने खुद अस्पताल से फोटोज शेयर की थीं।

अंकिता-विकी का रिश्ता

अंकिता और विकी ने 2021 में शादी की थी। दोनों टीवी के पॉपुलर कपल हैं। हालांकि बिग बॉस शो में दोनों के रिश्ते को काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले। यहां तक की शो में अंकिता ने तलाक तक की बाद कर दी थी।

शो से बाहर आने के बाद अंकिता ने बताया कि दोनों के बीच सब ठीक है। अंकिता ने उल्टा उन पर निशाना साधा जो उनके रिलेशन को जज करते हैं। वहीं कुछ दिनों पहले अंकिता से प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल किया गया था तो वह चिढ़ गई थीं। उन्होंने कहा था, ये सब मत पूछा करो यार। इससे प्रेशर पड़ता है फिर। जब होना होगा हो जाएगा।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।