
'मांग से सिंदूर निकाल कर...', पति पर अफेयर के गंभीर अरोपों के बीच वायरल हुआ 'वड़ा पाव गर्ल' का वीडियो
चंद्रिका ने बीते दिनों अपने पति युगम गेरा पर कथित तौर पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का गंभीर आरोप लगाया था। यहां तक कि चंद्रिका ने अपने पति और उनकी कथित गर्लफ्रेंड की तस्वीर और उनकी चैट तक सोशल मीडिया पर रिवील की थी।
'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से फेमस हुईं चंद्रिका दीक्षित आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। चंद्रिका को 'बिग बॉस ओटीटी 3' से खास पहचान मिली। चंद्रिका सोशल मीडिया पर खूब एक्टिंग रहती हैं। इन दिनों चंद्रिका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। चंद्रिका ने बीते दिनों अपने पति युगम गेरा पर कथित तौर पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का गंभीर आरोप लगाया था। यहां तक कि चंद्रिका ने अपने पति और उनकी कथित गर्लफ्रेंड की तस्वीर और उनकी चैट तक सोशल मीडिया पर रिवील की थी। इसके बाद युगम ने भी उन पर आरोप लगाए थे। इन सबके बीच अब चंद्रिका का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस काफी हैरान हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।
मिस्ट्री मैन संग वायरल हुआ चंद्रिका का वीडियो
चंद्रिका दीक्षित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में चंद्रिका एक आदमी के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में चंद्रिका लाल रंग के सलवार सूट पहने नजर आ रही हैं। इस दौरान चंद्रिका की मांग भरी हुई है। वहीं, उनके साथ जो शख्स है वो चंद्रिका की मांग से सिंदूर निकालकर अपने माथे पर तिलक लगाता नजर आ रहा है। इसके बाद वो चंद्रिका को प्यार से अपने गले लगाता है।
वीडियो पर लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
चंद्रिका दीक्षित का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'बच्चे का क्या हुआ, जिसकी बीमारी की वजह से तुमने वड़ा पाव शुरू किया था।' एक दूसरा यूजर लिखता है, 'सब लोग अनफॉलो कर दो छोटे बच्चे के बारे में भी न सोचा और परिवार का।' एक तीसरा यूजर लिखता है, 'अरे ये तो मुस्लिम है।' एक ने कहा, 'वड़ा पाव बनाते-बनाते खिचड़ी भी पक गई।' इस तरह के कई और कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं। वहीं, ज्यादातर लोगों ने चंद्रिका को ट्रोल किया है।

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




