UK07 Rider ने एक्सीडेंट के बाद शेयर की अपनी पहली फोटो, अस्पताल में इस हाल में नजर आए अनुराग डोभाल

Mar 09, 2026 04:18 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share

अनुराग डोभाल ने हाल ही में परेशान होकर अपनी जान लेने की कोशिश की। उन्होंने लाइव चैट पर सुसाइड की कोशिश की जिसके बाद सोशल मीडिया पर मेंटल हेल्थ को लेकर एक बार फिर चर्चा होने लगी है। अनुराग इस वक्त ICU में भर्ती हैं और डॉक्टर्स की कड़ी निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

UK07 Rider ने एक्सीडेंट के बाद शेयर की अपनी पहली फोटो, अस्पताल में इस हाल में नजर आए अनुराग डोभाल

जाने माने यूट्यूब और बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। UK07 Rider के नाम से मशहूर अनुराग निजी जिंदगी में मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में 7 मार्च को अनुराग डोभाल ने परेशान होकर अपनी जान लेने की कोशिश की। उन्होंने लाइव चैट पर सुसाइड की कोशिश की जिसके बाद सोशल मीडिया पर मेंटल हेल्थ को लेकर एक बार फिर चर्चा होने लगी है। अनुराग इस वक्त ICU में भर्ती हैं और डॉक्टर्स की कड़ी निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। अनुराग के एक्सीडेंट के बाद से ही उनके फैंस काफी परेशान हैं। इस घटना के बाद कई स्टार्स भी सामने आए और इस पर रिएक्ट किया। ऐसे में अब एक्सीडेंट के बाद अनुराग ने अस्पताल से अपनी पहली तस्वीर सामने आई है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

UK07 राइडर ने शेयर की एक्सीडेंट के बाद पहली फोटो

अनुराग डोभाल ने एक्सीडेंट के बाद अपनी पहली तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक्सीडेंट के बाद पहली फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में अनुराग बेड पर लेटे हुए हैं। उनकी आंखें बंद हैं और एक हाथ में ड्रिप लगी हुई है। अनुराग के बगल में एक शख्स बैठा हुआ है, जिसने यूट्यूबर का हाथ पकड़ा हुआ है। हालांकि, ये शख्स कौन है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस तस्वीर के सामने आने के साथ ही फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

अनुराग डोभाल

अनुराग ने अपने ही परिवार पर लगाए थे गंभीर आरोप

बता दें कि अनुराग डोभाल ने हाल ही में एक लंबा चौड़ा वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में अनुराग रोते नजर आ रहे थे। उन्होंने दावा किया था क्योंकि उन्होंने इंटरकास्ट शादी की इस वजह से उनका परिवार उन्हें टॉर्चर कर रहा है। अनुराग ने कहा था कि ये शायद उनका आखिरी वीडियो हो। उन्होंने ये भी कहा था कि अगर उन्हें कुछ हो जाए तो इसके जिम्मेदार उनके माता-पिता और परिवार के लोग होंगे।

कैसे हुआ था हादसा?

बताया जा रहा है कि अनुराग डोभाल हादसे के वक्त अपनी टोयोटा फॉर्च्यूनर SUV खुद चला रहे थे। उस वक्त उनकी कार का स्पीडोमीटर 140 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच दौड़ रहा था। कार चलाने के साथ ही अनुराग इंस्टाग्राम पर लाइव आए और वो काफी इमोशनल दिखे। लाइव के दौरान अनुराग ने कहा कि अब उनके पास ऐसा कोई इंसान नहीं बचा जिसे वो फोन कर सकें। उन्होंने भारी आवाज में ये तक कह दिया, 'अब तो कोई बचा ही नहीं है… चलो एक आखिरी राइड पर चलते हैं।' इस वीडियो ने अनुराग के फैंस को हिलाकर रख दिया था। इसके बाद उनका एक्सीडेंट हो जाता है और वहां पर मौजूद भीड़ उन्हें अस्पताल में भर्ती कराती है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।