Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीTV show Rimjhim Shows Yashika Sharma 16 Intimate Scene With Adult Co Star Viewers Got Shocked
रिमझिम शो में 16 साल एक्ट्रेस का इंटीमेट सीन देख भड़के लोग, बोले- ये लीगल नहीं होना चाहिए

रिमझिम शो में 16 साल एक्ट्रेस का इंटीमेट सीन देख भड़के लोग, बोले- ये लीगल नहीं होना चाहिए

संक्षेप:

टीवी शो रिमझिम एक गलत वजह से सुर्खियों में है। शो में हाल ही में लीड एक्ट्रेस याशिका जो कि 16 साल की हैं, उनके इंटीमेट सीन देखकर लोग भड़क गए हैं।

Jan 29, 2026 02:33 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टीवी शो रिमझिम- छोटी उम्र बड़ा सफर काफी बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी में फंस गया है। शो में हाल ही में लीड एक्टर्स के बीच इंटीमेट सीन दिखे जिन्हें देखकर काफी विवाद हुआ। दरअसल, शो एक टीनेजर और एक एडल्ट के बीच की स्टोरी को दिखाया है जिसमें 16 साल की याशिका शर्मा और 24 साल के हिमांशु अवस्थी हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

किन सीन को लेकर हो रहे विवाद

दंगल टीवी के 28 जनवरी बुधवार को शो में एक सीन दिखाया गया जिसमें समीर(हिमांशु) अपनी शर्ट निकालते हैं रिमझिम के सामने और उन्हें अपनी तरफ खींचते हैं।लेकिन जैसे ही वह देखते हैं कि रिमझिम का ब्लाउस निकल रहा है वह उन्हें अपनी शर्ट पहना देते हैं। इस सीन का एंडिंग दोनों की क्लोजनेस तक खत्म होता है।

वहीं दूसरे सीन में पहले दोनों एक्टर्स को बेड पर साथ में दिखाया गया था। इन सीन को लेकर काफी विवाद हो रहे हैं।

लोगों के रिएक्शन

शो के एपिसोड के कुछ सीन शेयर किए जा रहे हैं रेड्डिट पर और उन्हें शेयर कर लिखा है कि आखिर किस दुनिया में 15 साल के ऐसे इंटीमेंट सीन शूट करते हैं? एक ने लिखा कि ये लीगल ही क्यों है? वहीं कई का कहना है कि टीवी शोज में ऐसे सीन के लिए माइनर्स गर्ल्स को लिया जाता है।

कई ने कमेंट किया कि याशिका के पैरेंट्स को इस बारे में बात करनी चाहिए और ऐसे सीन को करने से बेटी को रोकना चाहिए।

किसी का नहीं आया जवाब

अभी तक इस मामले पर ना तो एक्टर्स और ना ही प्रोडक्शन हाउस ने कोई कमेंट नहीं किया है।

ये भी पढ़ें:पहले ही दिन 'द 50' ने फैंस को दिया तगड़ा झटका, शो से हुआ पहला शॉकिंग एविक्शन

जब रीम-सेहबान की जोड़ी पर हुआ बवाल

बता दें कि इससे पहले जब रीम शेख का सेहबान अजीम के साथ रोमांटिक सीन शूट हुआ था तब काफी विवाद हुआ था। फैंस ने इस शो को काफी ट्रोल किया था और इसका काफी विरोध भी किया था।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।