हातिम एक्टर राहिल आजम को बेवड़ा बन झूमते देख चौंके फैन्स, पूछा- भाई ये किस लाइन में आ गए?

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हातिम शो से कई यंग गर्ल्स के क्रश बनने वाले राहिल आजम अनुमपा में आने के बाद गायब हो चुके। लोग उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच उनकी एक रील सामने आई है जिसमें वह मिस्टर बेवड़े बने दिख रहे हैं।

हातिम एक्टर राहिल आजम को बेवड़ा बन झूमते देख चौंके फैन्स, पूछा- भाई ये किस लाइन में आ गए?

टीवी शो हातिम याद है? 2003-2004 में टेलीकास्ट होने वाले इस शो की जबरदस्त पॉप्युलैरिटी थी। कीकू शारदा इस शो में होबो के रोल में थे। आईएमडीबी पर इस सीरियल की रेटिंग 8.6 है। शो के लीड एक्टर राहिल आजम कुछ वक्त पहले टीवी शो अनुपमा में पराग कोठारी के रोल में नजर आए थे। उन्होंने प्रेम के पिता का रोल निभाया था। कोठारी फैमिली वाले ट्रैक के समय राहिल की अनुपमा शो में एंट्री हुई थी। अब फिर से उनकी वापसी होने की खबरें हैं हालांकि इस बीच उनकी कुछ फनी रील्स वायरल हैं।

इंस्टा पर चल रहा एंटरटेनमेंट

हातिम शो के लीड एक्टर राहिल कई लोगों के चाइल्डहुड क्रश रह चुके हैं। फिलहाल वह किसी सीरियल में नहीं दिख रहे लेकिन इंस्टाग्राम पर लोगों को खूब एंटरटेन कर रहे हैं। इंस्टा पर राहिल फनी रील्स बनाते हैं। उनकी लेटेस्ट रील काफी वायरल है। इसे 6.5 मिलियन व्यूज मिले हैं। इसमें राहिल बेवड़े की एक्टिंग कर रहे हैं। उन्होंने अपनी रील को मिस्टर बेवड़ा कैप्शन दिया है।

रील्स में बेवड़े बने राहिल

राहिल ग्लास लिए दिख रहे हैं। जिसमें शराब जैसा कुछ है। हालांकि यह सिर्फ एक्ट के लिए है। गाना चल रहा है, दारू पी रहा हूं, पिलाने वाली चाहिए। पीते-पीते मूड बनाने वाली चाहिए। अकेला हूं मैं पीने वाला, पिलाने वाली चाहिए। वह एक पार्क में गिरते-पड़ते ऐक्ट कर रहे हैं।

लोगों को पसंद आई रील

रील्स पर उनके फैन्स के कमेंट्स दिख रहे हैं। एक कमेंट है, नाइस भाई बढ़िया। एक ने तारीफ की है, इंस्टा का बिंदास बंदा है दो हर टाइम हैपी रहता है। एक कमेंट है, फेवरिट हातिम। एक और कमेंट है, हातिम भाई ये किस लाइन में आ गए हो। लोग उनके शो हातिम को याद करके राहिल की तारीफ कर रहे हैं। उनकी कई रील्स पर फैन्स लिख रहे हैं कि वे उन्हें अनुपमा में मिस कर रहे हैं।

हातिम शो के बारे में

हातिम शो स्टार प्लस पर टेलीकास्ट होता था। यह जादुई शो उस वक्त बच्चों और टीनेजर्स को काफी पसंद था। कहानी यमन के राजकुमार की थी। इसमें दज्जाल नाम का दुष्ट जादूगर होता है जिसे हराने के लिए हातिम को 7 महीने में 7 पहेलियों के जवाब खोजने होते हैं। हातिम का लीड रोल राहिल ने निभाया था। होबो यानी कीकू शारदा उनके दोस्त बने थे। शो में दज्जाल का रोल निर्मल पांडे ने निभाया था। शो में शिल्पा शिंदे, किश्वर मर्चेंट, काम्या पंजाबी भी कुछ एपिसोड्स में छोटे रोल्स में थीं।

नोट: आर्टिकल में दिखाई गई शराब की इमेज सिर्फ रिप्रेजेंटेशन के लिए है। यह एक फनी रील है जिसमें एक्टिंग की गई है।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।