32 एपिसोड वाला वो शापित टीवी शो, जिसकी दो एक्ट्रेसेस ने की आत्महत्या, एक इंडस्ट्री से हुई गायब

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

 हम जिस शो की बात कर रहे हैं वो अमेरिकी मशहूर शो 'चार्लीज एंजल्स' का भारतीय (देसी) वर्जन था, जिसमें तीन मुख्य अभिनेत्रियां जासूस की भूमिका में नजर आई थीं।

cats show
32 एपिसोड वाला टीवी का वो शापित शो

साल 2000 का वो दशक जब टीवी पर कई टीवी शोज ने अपनी धमाकेदार एंट्री की थी। इस दौर में क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कहानी घर घर की, कौन बनेगा करोड़पति, सोनपरी और कई अन्य शोज ने जमकर धाक मचाई। इसी साल के शुरुआत में एक ऐसा शो शुरू हुआ था, जो काफी पसंद किया गया और फेमस था, लेकिन इसे बाद में 'शापित' माना गया। इस शो में तीन एक्ट्रेसेस नजर आईं, जिसमें से दो ने की आत्महत्या, एक इंडस्ट्री से हुई गायब। आइए जानते हैं कौन सा है वो शो?

ये था वो 'शापित' शो

दरअसल, हम बात कर रहे हैं 'C.A.T.S.' (कैट्स) शो की, जो साल 2000 में शुरू हुआ था। यह अमेरिकी मशहूर शो 'चार्लीज एंजल्स' का भारतीय (देसी) वर्जन था, जिसमें तीन मुख्य अभिनेत्रियां जासूस की भूमिका में नजर आई थीं। शो में नफीसा जोसेफ, कुलजीत रंधावा और मालिनी शर्मा मुख्य भूमिका में थीं। बात करें नफीसा की तो वो पूर्व मिस इंडिया (1997) थीं। साथ ही वो शो से पहले पॉपुलर मॉडल और VJ थीं। वहीं, मालिनी हॉरर फिल्म 'राज' में दिखी थीं। इस मूवी ने उन्हें खास पहचान दिखाई।

शो की दो एक्ट्रेसेस ने की आत्महत्या

बता दें कि इस शो के प्रसारित होने के कुछ सालों बाद, जुलाई 2004 में मात्र 26 साल की उम्र में नफीसा जोसेफ ने मुंबई स्थित अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। वो उस वक्त बिजनेसमैन गौतम खंडूजा से इंगेज्ड थी और अगले महीने शादी होने वाली थी। इससे पहले वो एक्टर समीर मल्होत्रा के साथ रिश्ते में थीं।

नफीसा के बाद कुलजीत ने भी किया सुसाइड

कुलजीत रंधावा, नफीसा जोसेफ की बेहद करीबी दोस्त थीं। नफीसा की मौत के करीब दो साल बाद, फरवरी 2006 में कुलजीत ने भी अपने जुहू स्थित अपार्टमेंट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उस वक्त कुलजीत की उम्र महज 30 साल थी। एक के बाद एक हुई इन दो मौतों ने ‘CATS' को लेकर डर और रहस्य को और गहरा कर दिया।

मालिनी ने ग्लैमर वर्ल्ड से बनाई दूरी

'C.A.T.S.' (कैट्स) की तीसरी एक्ट्रेस मालिनी शर्मा की कहानी थोड़ी अलग है, लेकिन उतनी ही रहस्यमयी है। कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आने वाली मालिनी ने हॉरर फिल्म 'राज' में काम किया। फिल्म में उनका स्क्रीन टाइम भले ही कम था, लेकिन उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। इसके बाद मालिनी ने अचानक ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी बना ली। शादी, तलाक और फिर कैमरे से गायब हो जाना, उनके फैंस के लिए एक झटका साथा। उन्होंने शोहरत को खुद पीछे छोड़ दिया। वहीं, बाद में उनके आर्ट डायरेक्शन से जुड़े होने की खबरें आईं, लेकिन वह फिर कभी स्क्रीन पर नजर नहीं आईं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवी32 एपिसोड वाला वो शापित शो, जिसकी दो एक्ट्रेसेस ने की आत्महत्या, एक हुई गायब