रामायण के इस सीन में हुआ था चमत्कार, बाल राम के साथ खेलने असली में आ गया था कौआ, काकभुसुंडी का जिक्र

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

रामानंद सागर की रामायण के दौरान सेट पर हुआ था अजीबोगरीब किस्सा। अपने आप ही राम बने बच्चे के साथ खेलने लगा था कौआ। इस चमत्कार को देख हैरान हो गए थे मेकर्स। रामंनद सागर ने की हाथ जोड़कर प्रार्थना।

रामायण के इस सीन में हुआ था चमत्कार, बाल राम के साथ खेलने असली में आ गया था कौआ, काकभुसुंडी का जिक्र

रामानंद सागर की रामायण आज भी टीवी का सबसे बड़ा और चर्चित शो माना जाता है। इस टीवी शो ने करीब 40 सालों से ये शो पसंद किया जा रहा है। यूट्यूब पर कई मिलियन व्यूज हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इस रामायण के एक सीन के दौरान ऐसी घटना हुई थी जिसे देखकर मेकर्स समझ नहीं पाए कि ये कैसे हो गया। इस घटना ने रामानंद सागर को भी हैरान कर दिया था। रामायण में एक सीन है जब राम बने एक बच्चे के साथ काकभुसुंडी यानी कौआ को दिखाना था। इस सीन के लिए असल में एक कौआ आया और सीन करके चला गया था।

राम भक्त काकभुसुंडी

काकभुसुंडी का रूप कौआ जैसा था जो बड़े राम भक्त थे. इनका जिक्र रामचरितमानस और वाल्मीकि की लिखी रामायण में मिलता है. जब रामानंद सागर रामायण बना रहे थे तो उन्हें बाल अवस्था वाले राम और कौआ के बीच एक सीन दिखाना था जिसमें ये बच्चा उस कौआ के साथ खेल सके। अब मेकर्स को ऐसे कौआ की तलाश थी जो उस सीन में उनके हिसाब से बच्चे के साथ खेल ले। क्योंकि कौआ का पालन नहीं होता है। ऐसे में सेट पर जो चमत्कार हुआ वो सब ने देखा।

अचानक आ गया था कौआ

एक कौआ पेड़ पर आ बैठा। रामानंद सागर उस पेड़ के पास गए और कौआ के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना की कि ये बच्चा राम बना है। आप कुछ देर के लिए बच्चे के साथ आ जाइए। ये चमत्कार ही था कौआ उस बच्चे के साथ आ बैठा। रामानंद सागर ने कैमरा ऑन किया और वो सीन रिकॉर्ड कर लिया। सीन में असली कौआ को बच्चे के साथ खेलते देखा जा सकता है।इस सीन के होते ही वो कौआ कहीं गायब हो गया। रामानंद सागर की रामायण का ये सीन आपने देखा था?

काकभुसुंडी का ज़िक्र

काकभुसुंडी की बात करें तो इनका ज़िक्र रामायण में मिलता है. ये कौआ रूपी राम के सबसे बड़े भक्त थे. ये वही थे जिन्होंने गरुड़ को रामायण के बारे में बताया था. काकभुसुंडी के बारे में बताया जाता है कि उन्हें वरदान था समय से बाहर जाकर समय बनने और बिगड़ने को देख सकते थे. इसलिए इन्होने रामायण 11 बार और महाभारत 16 बार देखी थी.

रामायण ने किया था कमाल

बता दें, रामानंद सागर की रामायण में एक्टर अरुण गोविल ने राम का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने सीता का किरदार निभाया। एक्टर्स ने अपने कई इंटरव्यू में बताया था कि उस समय उन्हें असली राम और सीता की तरह पूजा जाता था। कोरोना काल में भी जब ये टीवी शो दोबारा टीवी पर दिखाया गया तो रिकॉर्ड तोड़ TRP आई। सालों बाद भी ये शो ऑडियंस के बीच भगवान राम में उनकी आस्था की वजह से मशहूर है।



रामायण से जुड़े कई किस्से

रामानंद सागर की रामायण के दौरान के ऐसे कई किस्से हैं जिन पर यकीन करना आज की ऑडियंस के लिए मुश्किल है। रामायण इंडियन टीवी का सबसे खास टीवी शो रहा है और इसके अभी किरदार,एक्टर्स अमर हो गए।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।