एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत पर सदमा, परिवार को साड़ी के फंदे से लटकी मिली बेटी, कुमकुम भाग्या में किया काम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

एक्ट्रेस संचिता उगले के सुसाइड की खबर ने परिवार और फैंस लो सदमे में डाल दिया है। टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य जैसे शोज में काम करने वाली एक्ट्रेस ने अपने परिवार के साथ रह रही थीं। रविवार शाम जब परिवार वाले घर पहुंचे तो पंखे से लटकी मिली बेटी।

एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत पर सदमा, परिवार को साड़ी के फंदे से लटकी मिली बेटी, कुमकुम भाग्या में किया काम

टीवी की दुनिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सीरियल कुमकुम भाग्य में दीया टंडन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस संचिता उगले ने सुसाइड कर लिया है। एक्ट्रेस मुंबई से सटे नालासोपारा में अपने माता-पिता और बहन के साथ रहती थीं। बताया जा रहा कि बीती शाम जब घर पर कोई मौजूद नहीं था तब एक्ट्रेस ने साड़ी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। आनन-फानन में एक्ट्रेस को पास के हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

टीवी एक्ट्रेस संचिता ने किया सुसाइड

रिपोट में बताया जा रहा है कि संचिता ने रविवार की शाम करीब 6:30 से 7:30 के बीच में ये कदम उठाया। इसके पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। लेकिन अपनी साथी कलाकार के निधन की खबर से टीवी इंडस्ट्री में शोक में है।

परिवार के साथ रहती थीं संचिता

रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि संचिता नालासोपारा के आचोले गांव में माता-पिता और 15 साल की बहन के साथ रहती थी। रविवार की शाम जब उनकी बहन घर से बाहर गई तो संचिता ने ये कदम उठाया। रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने साड़ी का फंदा बनाया और अपने घर के सीलिंग फैन के इस्तेमाल से सुसाइड कर लिया। जब परिवार वाले घर वापस लौटे तब संचिता फंदे से लटकी हुई मिली। परिवार ने पुलिस को जानकारी दी और तुरंत बेटी को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

टीवी और फिल्मों में किय काम

संचिता एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का नाम थीं। विकी कौशल की फिल्म छावा में ताराबाई का किरदार निभाया था। इसके अलावा टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य, वागले की की दुनिया, दिलवाली दूल्हा ले जाएगी जैसे टीवी शोज में काम किया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सोशल मीडिया पर थीं एक्टिव

संचिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं और अपने फैंस को लाइफ से जुड़ी जानकारी शेयर करती रहती थीं। एक्ट्रेस ने अपने काम के कई वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं। इन वीडियो में एक्ट्रेस को हंसते मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि ये हंसने वाला ये चेहरा अब शांत हो चुका है। फिलहाल परिवार की तरफ से कोई स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।