एकता कपूर के लिए सबसे खराब था साल 2008, बोलीं- ऐश्वर्या राय और…

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

एकता कपूर ने हाल ही में बताया कि साल 2008 उनके करियर के लिए सबसे खराब साल रहा था। इसी के साथ उन्होंने बताया कि जब सोशल मीडिया की शुरुआत हुई थी, उनके खिलाफ एक हेट क्लब था।

Ekta Kapoor
एकता कपूर के लिए साल 2008 था सबसे खराब

एकता कपूर को टीवी की क्वीन कहा जाता है। उन्होंने अपने कंटेंट से टीवी की दुनिया में बड़ा बदलाव लाया था। अब एक पॉडकास्ट में एकता कपूर ने कहा कि साल 2008 उनके करियर के लिए सबसे खराब साल था। वहीं, साल 2021-22 उनके लिए मेंटली सबसे खराब साल रहा था।

एकता कपूर के खिलाफ चलता था हेट क्लब

रणवीर इलाहाबादिया के साथ खास बातचीत में एकता कपूर ने कहा कि उन्हें पहचान आसानी से नहीं मिली। उस वक्त उन्हें सोशल मीडिया पर काफी नफरत मिली थी। एकता कपूर ने बताया कि जब उस वक्त सोशल मीडिया की शुरुआत हुई थी, ऑरकुट पर उनके हेट क्लब चलते थे। उन्होंने बताया कि उस वक्त सबसे ज्यादा फॉलोअर्स उनके और ऐश्वर्या राय के हेट क्लब के थे।

ये भी पढ़ें: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में क्यों हुई गुड टच बैड टच की बात? एकता कपूर ने बताया

एकता कपूर बोलीं- लोगों ने नीचे खींचने की कोशिश की

एकता कपूर ने कहा, "मैं एक लड़की थी, एक बच्ची थी और बेबाक थी, बिल्कुल मुझे टारगेट किया गया। लोगों ने मुझे नीचे खींचने की कोशिश की, जो नॉर्मल था। अगर आप किसी प्रोफेशन में आते हैं और उसमें कुछ बदलाव लाते हैं, तो लोग आपसे नफरत करने ही लगते हैं।”

साल 2008 था सबसे खराब साल

इसी बातचीत के दौरान एकता कपूर ने कहा कि साल 2008 उनके करियर के लिए सबसे खराब साल था। उन्होंने कहा, "2008 मेरे लिए करियर के हिसाब से सबसे खराब साल था। उस साल मेरे लिए कुछ भी ठीक नहीं हो रहा था। वो साल काम के तौर पर मेरे लिए सबसे खराब था। मेंटल हेल्थ के लिहाज से भी वह बुरा था क्योंकि मैं उस स्थिति से निपट नहीं पा रही थी। लेकिन कोविड के समय ने मेंटली मुझे सबसे ज्यादा परेशान किया। भले ही मैंने अपने बेटे को जन्म नहीं दिया था, लेकिन मुझे भी 'पोस्टपार्टम' जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा। मैं मदरहुड (मातृत्व) से जूझ रही थी। मैं कभी इतने लंबे समय तक घर पर नहीं रही थी और न ही मैंने अपने आस-पास इतनी मौतें देखी थीं। मेंटली 2021-2022 मेरे लिए सबसे मुश्किल साल था, और करियर के लिहाज से 2008 सबसे मुश्किल साल था।"

ये भी पढ़ें: 'अंकिता के साथ नया घर बनाया था उसने...', सुशांत के साथ कैसा था एकता कपूर का बॉन्ड?

एकता कपूर बोलीं- मैंने बहुत गलतियां की हैं

साल 2008 के बारे में बात करते हुए एकता कपूर ने कहा, “साल 2008 में पेपर पर मेरे पास चीजें नहीं थीं। जब तक चीजें पेपर पर न हों, वो काम कभी मत करो। दूसरी बात, जब आप कंपनियों के साथ काम करते हैं और प्रोफेशनल्स पर भरोसा करते हैं, तो हो सकता है कि वो नौकरी छोड़ दें, फिर कंपनी किसी और प्रोफेशनल को ले आए और आप मुश्किल में फंस जाएं। हमेशा याद रखिए कि सफलता से आगे बढ़कर रिश्ते बनाने होते हैं। मुझे लगता था कि मैं बहुत जबरदस्त थी। पर मैं नहीं हूं। मैं अच्छा काम कर सकती हूं, बुरा काम भी कर सकती हूं। लोग अच्छे-बुरे के परे मेरे साथ काम करना चाहें। मैंने जीवन में ये सीखा है। मैंने बहुत सी गलतियां की हैं।”

ये भी पढ़ें: इन हिंदी सीरियल्स ने एकता कपूर को बना दिया टीवी की क्वीन, एक ने बनाया था खास रिकॉर्ड

एकता कपूर ने कहा, "मैंने उस वक्त उन प्रोफेशनल्स का सम्मान नहीं किया जो मेरे पास आए। मुझे लगता था कि मैंने सबसे अच्छा कंटेंट बनाया है। फिर मुझे एहसास हुआ कि जो क्रिएटर्स मिल-जुल कर काम करना चाहते हैं उन्हें विनम्र और मिलनसार होना चाहिए, ओवरकॉन्फिडेंट (जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास) नहीं। ओवरकॉन्फिडेंस स्वैग नहीं है, ये बेवकूफी है। आगे बढ़ने के लिए ओवरकॉन्फिडेंस की जरूरत नहीं होती है। उस वक्त से मैंने विनम्रता, टीमवर्क और चीजों को पेपर पर रखना सीखा।"

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीएकता कपूर के लिए सबसे खराब था साल 2008, बोलीं- ऐश्वर्या राय और…