10 साल का था ये एक्टर, छुट्टी मनाने गया था घर, फिर हुआ हादसा और चली गई जान
मनोरंजन की दुनिया में जहां हर तरफ रोशनी और चकाचौंध होती है, वहां कभी-कभी ऐसे अंधेरे हादसे होते हैं जो बरसों तक लोगों के जहन से नहीं निकलते। आज हम आपको ऐसे ही एक हादसे के बारे में बताने जा रहे हैं।

टीवी इंडस्ट्री में कभी एक 10 साल का मासूम बच्चा था, जिसकी मुस्कान देखते ही दिल ठहर सा जाता था। चेहरे पर ऐसी सादगी और आंखों में ऐसा उजाला कि कैमरा खुद-ब-खुद उसी पर टिक जाता। हालांकि, साल 2025 में हुए एक हादसे में इस मासूम बच्चे की मौत हो गई थी। कैसे आइए बताते हैं।
एक्टर का नाम
वीर शर्मा, जिसे लोग प्यार से ‘वीर हनुमान’ कहते थे, सेट की रौनक था। जब वह गदा लेकर खड़ा होता, तो बड़े-बड़े कलाकार भी उसे देखते रह जाते थे। एक दिन वह शूटिंग से छुट्टी लेकर अपने घर कोटा (राजस्थान) गए थे। वीर अपने बड़े भाई के साथ खेल रहे थे और तभी घर में छोटा सा शॉर्ट सर्किट हुआ। इस शॉर्ट सर्किट की वजह से पल भर में पूरे घर में आग लग गई।
किसने बाहर निकाला?
पड़ोसियों ने जब घर से धुआं निकलते देखा तो वे दोनों बच्चों को बचाने भागे। उन्होंने जैसे-तैसे करके बच्चों को घर से बाहर निकाला और पास वाले अस्पताल लेकर गए।
कौन-कौन बचा?
डॉक्टर ने बताया कि दम घुटने की वजह से बच्चों की मौत हो गई है। कहा जाता है कि वीर को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पर्दे पर राक्षसों से लड़ने वाला वो नन्हा योद्धा, असल जिंदगी में आग की बेरहम लपटों से हार गया था।
क्या करते हैं मां-बाप?
उस दिन सिर्फ एक परिवार ने अपना बच्चा नहीं खोया था, बल्कि टेलीविजन इंडस्ट्री ने अपना वो सपना खो दिया था, जो आगे चलकर एक बड़ा सितारा बन सकता था। बता दें, वीर की मां रीता शर्मा एक एक्ट्रेस हैं, जबकि उनके पिता जितेंद्र शर्मा कोटा के एक निजी कोचिंग संस्थान में संकाय सदस्य के रूप में कार्यरत हैं।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



