Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीtumm se tumm tak spoiler meera leaked anu and aryavardhan private moment video read
Tumm se Tumm Tak: आर्य-अनु के प्राइवेट मोमेंट का वीडियो लीक करेगी मीरा, ऐसे करेगी दोनों की बदनामी

Tumm se Tumm Tak: आर्य-अनु के प्राइवेट मोमेंट का वीडियो लीक करेगी मीरा, ऐसे करेगी दोनों की बदनामी

संक्षेप:

Tumm se Tumm Tak: टीवी सीरियल तुम से तुम तक की कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है। मीरा ने आर्य और अनु के प्राइवेट मोमेंट के पाल को रिकॉर्ड कर लिया है। अब वो अनु की बदनामी के लिए वीडियो लीक कर देगी। इसके अलावा अनु की जिंदगी में होने वाली है नए शख्स की एंट्री।

Jan 10, 2026 03:56 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टीवी सीरियल तुम से तुम तक में अब तक का सबसे मज़ेदार ट्रैक चल रहा है। इस ट्रैक को शो की ऑडियंस पसंद कर रही है। दरअसल हाल में दिखाया गया था कि आर्यवर्धन की पहली शादी के बारे में जानकर अनु को धक्का लगा था। वो यकीन नहीं कर पा रही थी कि उसके आर्य सर ने अपनी शादी की इतनी बड़ी बात उससे छुपाई थी। सच जानने के बाद अनु ने आर्य से दूरी बना ली थी और उनकी पत्नी राजनंदिनी से माफी मांगने उनके घर तक पहुंच गई थी। लेकिन अब अनु को पूरा सच पता चल गया है। और वो आर्य के करीब भी आ गई है। लेकिन मीरा दोनों के इस रोमांस में बाधा डालने वाली है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्राइवेट मोमेंट का वीडियो वायरल करेगी मीरा

दरअसल नए एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आर्य अनु को बताएगा कि पत्नी राजनंदिनी की डेथ 20 साल पहले हो चुकी है। अनु अपनी गलती पर शर्मिंदा होते हुए कहेगी कि 20 साल से आप अपने पहले प्यार को नहीं भुला पाए हैं। समाज के लिए वो मिसाल है। इतना कहते ही अनु अपने आर्य सर को गले लगा लेगी। आर्य भी खुद को रोक नहीं पाएगा। दोनों के इन निजी पलों को मीरा अपने फोन में रिकॉर्ड कर लेगी। मीरा कहती है कि वो आर्य को अनु का कभी नहीं होने देगी। मीरा अनु की बदनामी करने के लिए वीडियो वायरल करने की प्लानिंग करेगी।

ये भी पढ़ें:तुम से तुम तक की अनु, निहारिका चौकसे असल जिंदगी में हैं बेहद फैशनेबल

आर्य करेगा अनु को प्रपोज?

आने वाले एपिसोड में एक खास सीन भी आने वाला है। आर्य, अंगूठी के साथ अनु को प्रपोज करने वाला है। आर्य, झंडे से ग्रैंड अरेंजमेंट करने की बात कहता है। वहीं अनु भी अपने आर्य सर से दिल की बात कहने के लिए साड़ी पहनती है और गुलाब का फूल लेकर मिलने जाती है। अनु को साड़ी में देख आर्य के होश उड़ जाते हैं।

अनु की जिंदगी में आने वाला है ये खास शख्स

आने वाले एपिसोड में एक नए किरदार की भी एंट्री होने जा रही है। बताया जा रहा है ये नया किरदार अनु की लाइफ से जुड़ा होने वाला है। अनु के पैरेंट्स इस नई किरदार से बेटी का रिश्ता करवाना चाहते हैं। देखना ही होगा कि इस नई एंट्री से आर्य की जिंदगी पर क्या असर पड़ता है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।