Tumm Se Tumm Tak: अनु के लिए आएगा डॉक्टर मोहित का रिश्ता, झेंडे के हाथ लगा मीरा के खिलाफ सबूत
Tumm Se Tumm Tak टीवी सीरियल तुम से तुम तक में ट्विस्ट आ गया है। झेंडे को पता चल गया है कि अनु को बदनाम करने वाली मीरा है। अब वो सिमरन के साथ मिलकर गोपाल का फोन ढूंढने की कोशिश में है। नए एपिसोड में आर्य, मीरा को बड़ी सजा देते दिखेगा।

टीवी सीरियल तुम से तुम तक की कहानी में तगड़ा ट्विस्ट आ गया है। अनु के पापा गोपाल हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं। और उन्होंने घर आते ही अनु पर पाबंदी लगा दी है। सबसे बड़ी रोक ये है कि उसे आर्यवर्धन से मिलने की इजाजत नहीं है। अब पुष्पा और गोपाल जल्द से जल्द अनु की शादी कर देना चाहते हैं। वो इस बदनामी से बचना चाहते हैं कि अनु अपनी उम्र से इतने बड़े आर्य से प्यार करती हैं। इस बीच गोपाल की तबीयत का हाल चाल लेने हॉस्पिटल से डॉक्टर मोहित घर आएंगे। चेक-अप के बाद जब अनु डॉक्टर मोहित को छोड़ने बाहर निकलेगी तभी गोपाल उअर पुष्पा डॉक्टर मोहित को ही अपना होने वाला दामाद मान लेते हैं।
आर्य पर हुआ हमला
दूसरी तरफ अनु से बिना मिले आर्य रह नहीं पा रहा है। वो अपनी सारी सिक्यूरिटी छोड़ कर अनु से मिलने चांदनी चौक पहुंच जाता है। आर्य जैसी ही अपनी गाड़ी से बाहर आता है पीछे से एक अनजान शख्स रोड से हमला कर देता है। आर्य वहीं बेहोश हो जाता है। इसी बीच डॉक्टर मोहित के साथ अनु भी वहां पहुंच जाती है और आर्य को हॉस्पिटल लेकर जाती है। जब ये बात गोपाल और पुष्पा को पता चलती है तो वो गुस्से में आ जाते हैं। लेकिन बाद में उन्हें एहसास होता है कि आर्य ने भी उनके परिवार की कितनी मदद की थी।
झेंडे के हाथ लगेगा का सबूत
कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। दरअसल, आर्य और झेंडे ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर और अनु के पापा गोपाल को उनके रिश्ते के बारे में किसने बताया था। आर्य, झेंडे से वादा लेता है कि वो सच पता ;लगाकर जल्द उसे खबर करे। झेंडेCCTV खंगालने में लग जाता है और उसके हाथ मीरा के खिलाफ के बड़ा सबूत लगता है। CCTV फूटेज में मीरा नजर आ जाती है।
मीरा के खिलाफ एक्शन
अब झेंडे को गोपाल का फोन चाहिए जिसमें उन्हें वो वीडियो भेजा गया था। झेंडे चांदनी चौक जाता है और उसे अनु की दोस्त सिमरन मिलती है। झेंडे, सिमरन से मदद मांगता और उससे गोपाल का फोन लाने को कहता है। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सिमरन, अनु के पापा का फोन लाने में कामयाब हो जाती है। अब आर्य सबूत के साथ मीरा से अनु के साथ किए इस बुरे बर्ताव का बदला लेने वाला है।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




