
Tumm Se Tumm Tak: घुटनों पर बैठकर अनु को शादी के लिए प्रपोज करेगा आर्य, मम्मी-पापा होंगे राजी
सीरियल तुम से तुम तक के नए एपिसोड में अनु को पता चलता है कि आर्य का किसी ने किडनैप कर लिया है। आर्य को बचाने के लिए अनु कश्मीर जाएगी। यहीं आर्य, अपनी अनु को शादी के लिए प्रपोज करेगा।
सीरियल तुम से तुम तक में अनु और आर्यवर्धन की जिंदगी में एक तूफान के बाद कुछ खास पल आने वाले हैं। पुष्पा और गोपाल ने अनु का फोन छीन कर उसे आर्य से दूर रहने की सलाह दी है। लेकिन दोनों ही एक दूसरे से दूर नहीं रह पा रहे हैं। अनु से मिलने के लिए जैसे ही आर्य घर से चांदनी चौक पहुंचता है उस पर हमला हो जाता है। इस हमले के बाद कुछ किडनैपर उसे किडनैप कर कश्मीर ले जाते हैं। ये खबर जब अनु तक पहुंचती है तो उसका रो-रोकर बुरा हाल हो जाता है। और वो आर्य क बचाने के लिए घर में सबसे बड़ा झूठ बोलती है।
आर्य को बचाने कश्मीर जाएगी अनु
दरअसल जब अनु को पता चलता है कि आर्य को किसी ने किडनैप कर लिया है और वो उसे कश्मीर ले गए हैं। तब अनु भी कश्मीर जाने की प्लानिंग करती है। अनु सिमरन और विपिन की मदद लेती है और मम्मी पापा से झूठ बोलकर कश्मीर चली जाएगी। झेंडे अपने दोस्त को बचाने और मीरा भी साथ कश्मीर के लिए रवाना होते हैं। आर्य को कश्मीर में ही बंधक बनाकर रखा जाएगा। आगे एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु अपनी जान जोखिम में डालकर आर्य को बचा लेगी। फिर कश्मीर में ही दोनों के प्यार की शुरुआत होगी।
अनु को घुटनों पर बैठकर आर्य करेगा प्रपोज
आने वाले एपिसोड में अनु को आर्य को बचाने के लिए जद्दोजहद करते दिखाया जाएगा। लेकिन जब अनु सबकी मदद से आर्य की जान बचा लेगी तो फिर दोनों के बीच रोमांस शुरू होगा। आर्य कश्मीर की बर्फीली वादियों में घुटनों पर बैठकर अंगूठी के साथ अनु को प्रपोज करेंगे। अनु के लिए खास सरप्राइज भी होगा। दोनों के इस रोमांटिक ट्रैक को पसंद किया जाएगा।
जालंधर ने करवाया था आर्य पर हमला?
दूसरी तरफ ये पता करने की कोशिश की जाएगी कि आखिर आर्य पर हमला किसने करवाया था। कौन है साजिश के पीछे। पहले जालंधर और फिर डॉक्टर मोहित का नाम भी सामने आएगा। वहीं डॉक्टर लेकिन नए एपिसोड में मेकर्स इसका खुलासा कर ही देंगे।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




