Tumm Se Tumm Tak: अनु को पता चल गई आर्य की सच्चाई, गायत्री नहीं है मां, राजनंदिनी का ये था रिश्ता
टीवी सीरियल तुम से तुम तक में तब तगड़ा ट्विस्ट आ गया है। अनु और आर्य की शादी की बात ही चल रही थी कि सच्चाई सामने आ जाती है। अनु को पता चल जाता है कि राजनंदिनी की मां कौन है और आर्य किसका बेटा है।

टीवी सीरियल तुम से तुम तक में आखिरकार गोपाल बेटी अनु और आर्यवर्धन के रिश्ते के लिए मान गए हैं। आर्य ने अपनी शर्त पूरी करते हुए 7 दिनों के अंदर ही गोपाल को मना लिया। होली के खास मौके पर गोपाल खुद अनु को परमिशन देते हैं कि वो आर्य के साथ होली खेल सकती है। आर्य सबके सामने अनु के गालों पर होली के रंग लगाते हैं। इसके बाद अनु सिर्फ आर्य के ख्यालों में डूबी हुई है। वहीं आर्य ने अनु को सरप्राइज देने के लिए अपनी मां गायत्री के साथ शादी का शगुन तैयार कर लिया है। लेकिन इस बीच अनु को आर्य का सबसे बड़ा झूठ पता चलने वाला है। इसके बाद वो शादी से इनकार कर देगी।
मानसी ने शगुन की थाली फेंकी
दरअसल, अनु को सरप्राइज देने के लिए आर्य अपनी मां के साथ शादी का शगुन लाने वाला है। गायत्री अपनी बहू के लिए नई साड़ी और गहने तैयार करती है। और थाली सजाती है। लेकिन तभी मानसी की मां से बहस होती है और वो शगुन की थाली गिरा देती है। ये सब आर्य देख लेता है और मानसी को उसके इस बुरे बर्ताव के लिए खूब फटकार लगाता है। फिर गायत्री दोबारा से थाली सजाती है। आर्य और गायत्री अनु को सरप्राइज देने के लिए घर पहुंचते हैं। लेकिन अनु घर नहीं होती। जब वो बाद में घर पहुंचती है तो थोड़ी दुखी होती है।
गायत्री नहीं है आर्य की मां
मां गायत्री अनु को शगुन की थाली देती है और वो ले भी लेती है। लेकिन आवो आर्य से शादी के लिए मना कर देती है। दरअसल, अनु को पता चल गया है कि आर्य, गायत्री का बेटा नहीं है, बल्कि दामाद है। आर्य ने गायत्री की बेटी राजनंदिनी से शादी की थी। और राजनंदिनी हर्ष की बहन थी। अनु को समझ नहीं आता कि अगर आर्य ने राजनंदिनी से शादी की थी तो वो गायत्री के बेटे नहीं हैं, बल्कि दामाद हैं। गायत्री आर्य की असली मां नहीं, सास है। ये सच अनु को पता चल गया है और झूठ छुपाने के लिए अनु का विश्वास डगमगा गया है।
अनु का टूटा विश्वास
अनु कहती है कि अब उसे पूरा सच जानना है और वो शादी के लिए हां नहीं कह सकती। आर्य ने बार-बार अनु से सच छुपाया है। वहीं आर्य अपनी सच्चाई अनु को बताने की कोशिश करता है लेकिन वो किसी का सच सुनने को तैयार नहीं है। आर्य भी कह देता है कि अब वो अनु को विश्वास दिलाने के बाद ही उससे शादी करेंगे।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


